[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोबाइल से बात न करने के बाद प्रेमी ने युवती की कर दी थी हत्या

मोबाइल से बात न करने के बाद प्रेमी ने युवती की कर दी थी हत्या

0
मोबाइल से बात न करने के बाद प्रेमी ने युवती की कर दी थी हत्या

छुटे चप्पल व मोबाइल काॅल से हुई पहचान

पकड़ीदयाल/मधुबन. मधुबन थाना क्षेत्र के गुरमिया में प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या में सनकी प्रेमी युवक ने मोबाइल पर बात नहीं करने के कारण लड़की के घर में रखे कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी. हालांकि घटना स्थल पर बरामद चप्पल से आरोपी द्वय चुनचुन कुमार एवं शंकर राम पकड़ा गया. डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि 14 अगस्त की रात्रि मधुबन थाना क्षेत्र के गुरमिया में चुनचुन कुमार द्वारा युवती की हत्या कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर कर दी गयी.पुलिस ने घटना स्थल से बरामद चप्पल तथा मृतका के मोबाइल से प्राप्त साक्ष्यों की तकनीकी अनुसंधान से मुख्य आरोपी चुनचुन कुमार को गिरफ्तार किया. फिर उसकी निशानदेही पर सहयोगी शंकर राम को गिरफ्तार किया गया. डीएसपी ने बताया कि मृतका और चुनचुन कुमार का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच मृतका चुनचुन से बात करना बंद कर दी. चुनचुन ने शंकर कुमार के मोबाइल से मृतका के मोबाइल पर पहले का वीडियो वायरल करने की धमकी भरा मैसेज भेजा.फिर मैसेज को डिलीट करने उससे मिलने गुरमिया चला गया. मृतका से नोंकझोक के क्रम में चुनचुन ने पास में रखे कुल्हाड़ी से गर्दन काट उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया. लेकिन घटना स्थल पर उसकी चप्पल छूट गयी. वहीं चप्पल और मृतका के मोबाइल साक्ष्य से दोनों पकड़े गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel