[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी 41 दिन बाद फिर हुआ सड़क अतिक्रमण, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

41 दिन बाद फिर हुआ सड़क अतिक्रमण, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

0
41 दिन बाद फिर हुआ सड़क अतिक्रमण, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
मधुबन के मलंग चौक क्षेत्र में गौशाला परिसर के पास दोबारा संचालित होती दुकान.

Motihari News: पूर्वी चंपारण के मधुबन स्थित मलंग चौक और आसपास के इलाकों में सड़क अतिक्रमण एक बार फिर लौटता नजर आ रहा है. करीब 41 दिन पहले प्रशासन ने अभियान चलाकर अस्थायी दुकानों को हटाया था, लेकिन अब दोबारा अतिक्रमण शुरू होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. सबसे अधिक चर्चा श्रीकृष्ण गौशाला मैदान के पास गौशाला परिसर में फिर से खुली एक दुकान को लेकर हो रही है.

यह भी पढ़ें: बिहार में 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा निरानी ग्रुप, मुख्यमंत्री से हुई अहम बैठक

26 मई को चला था अतिक्रमण हटाओ अभियान

प्रशासन ने 26 मई 2026 को मलंग चौक और आसपास के क्षेत्रों में सड़क अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था. इस दौरान सड़क किनारे बनी कई अस्थायी दुकानों को हटाया गया था. कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक सड़कें अतिक्रमणमुक्त रहीं, लेकिन अब फिर से अतिक्रमणकारी सक्रिय हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: बलिराजगढ़ उत्खनन कार्य की डीएम ने की समीक्षा, 3000 साल पुरानी सभ्यता के मिले संकेत

गौशाला परिसर में दोबारा खुली दुकान

स्थानीय लोगों के अनुसार श्रीकृष्ण गौशाला मैदान के समीप सड़क और गौशाला के बीच स्थित जिन अस्थायी दुकानों को हटाया गया था, उनमें से एक दुकान अब गौशाला परिसर के अंदर झोपड़ी बनाकर संचालित की जा रही है.

लोगों का कहना है कि बिना किसी अनुमति या संरक्षण के गौशाला परिसर में इस तरह दुकान संचालित होना कई सवाल खड़े करता है.

एसडीओ ने जांच के दिए निर्देश

मामले को लेकर पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है. स्थल निरीक्षण के बाद अंचलाधिकारी (सीओ) को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि यदि जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो उसे तत्काल हटाया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel