[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari: शहर में सप्ताह में तीन दिन चलेगा अतिक्रमण उन्मूलन ड्राइव, निगम में टीम का हुआ गठन

Motihari: शहर में सप्ताह में तीन दिन चलेगा अतिक्रमण उन्मूलन ड्राइव, निगम में टीम का हुआ गठन

0
Motihari: शहर में सप्ताह में तीन दिन चलेगा अतिक्रमण उन्मूलन ड्राइव, निगम में टीम का हुआ गठन

Motihari:मोतिहारी. शहर की सड़कों पर निर्बाध यातायात के लिए एक बार फिर अतिक्रमण उन्मूलन विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है. नगर निगम आयुक्त सौरभ सुमन यादव के निर्देश पर प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन विशेष ड्राइव चलेगा. इसको लेकर निगम में टीम गठित की गयी है. नगर आयुक्त ने कहा कि मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए सप्ताह में कम से कम तीन दिन का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. आयुक्त ने कहा है कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की जरूरत है. कहा कि नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत फुटकर व बड़े व्यवसायियों द्वारा सड़कों को अतिक्रमण कर व्यवसाय करने से सड़क जाम की समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. स्थायी दुकानदारों के दुकान के सामने फुटकर व्यवसायियों द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा है. जिससे आम नागरिकों को असुविधा एवं दुर्घटना की संभावना बनी रह रही है. कहा कि अतिक्रमण हटाना नगर निगम के प्राथमिकता में है. कहा कि अतिक्रमण हटाने में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सड़क किनारे अवैध कब्जा से बाज नहीं आने वाले अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल की जायेगी.

टीम में आठ कर्मी है शामिल

निगम में अतिक्रमण हटाने को गठित टीम में सहायक प्रफुल चंद्र, अवधेश कुमार ठाकुर, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, स्वच्छता निरीक्षक विकास कुमार पासवान, संजय कुमार, अमीन निरंजन कुमार सुमन, आईटी सहायक दिपेंद्र कुमार, अनुपम कुमार सहित स्वच्छता मित्र को अतिक्रमण अभियान टीम में सदस्य के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel