[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी विद्यालयों में आज से शुरू होंगी शैक्षणिक गतिविधियां

विद्यालयों में आज से शुरू होंगी शैक्षणिक गतिविधियां

0
विद्यालयों में आज से शुरू होंगी शैक्षणिक गतिविधियां

मोतिहारी.ग्रीष्मावकाश के बाद जिले के सरकारी विद्यालयों में भीषण गर्मी व तपिश को देखते हुए प्रात: कालीन सत्र में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने इस आशय से संबंधित एक आदेश जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि वर्तमान में सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत विद्यालय सहित) में 15 अप्रैल से 15 मई तक ग्रीष्मावकाश घोषित है. इस अवधि के पश्चात गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. इस आलोक में 16 मई से सभी उक्त विद्यालय को प्रात: कालीन पाली में संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है. इसके आलोक में सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों संस्कृत सहित शिक्षण कार्य 06 बजे पूर्वाहन से 12 बजे मध्याह्न तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान 10 बजे पूर्वाह्न से 10.30 बजे पूर्वाह्न तक बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जायेगा. जबकि 12 बजे मध्याह्न तक शिक्षक शैक्षणिक कार्य समाप्त होने के बाद विद्यालय के कमजोर बच्चों को मिशन दक्ष के तर्ज पर विशेष कक्षाओं का संचालन करेंगे एवं इसके अतिरिक्त अन्य कार्य जैसे गृह कार्य, कॉपियों की जांच, साप्ताहिक मूल्यांकन कॉपियों की जांच एवं पाठ टीका का निर्माण करेंगे. सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक इस दौरान संबंधित कार्यों के अतिरिक्त छात्रों का नामांकन एवं अन्य प्रशासनिक कार्य भी करेंगे. विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी अपराह्न 1.30 बजे विद्यालय से प्रस्थान करेंगे. यह व्यवस्था 16 मई से 30 जून तक प्रभावी रहेगी. डीइओ को निर्देश दिया गया है कि इस दौरान सभी विद्यालयों में बच्चों की 90 प्रतिशत उपस्थिती सुनिश्चित कराएंगे. इस आशय का आदेश जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को अपने स्तर से देना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel