[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari: पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित दो से डीइओ ने किया जवाब-तलब

Motihari: पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित दो से डीइओ ने किया जवाब-तलब

0
Motihari: पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित दो से डीइओ ने किया जवाब-तलब

Motihari: मोतिहारी.नए प्रधानाध्यापकों के विद्यालय में योगदान के बाद भी विद्यालय के खाते से राशि निकासी करने वाले पूर्व प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई है. ऐसे हीं मामले को लेकर डीइओ राजन कुमार गिरी ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय झखरा अरेराज के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक व विद्यालय के एक शिक्षिका से कर्तव्य के प्रति लापरवाही,मनमानी,स्वेच्छाचारिता व वरिय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आरोप में जवाब -तलब किया है. डीइओ ने बताया यह मामला वित्तीय अनियमितता अथवा सरकारी राशि का गबन परिलक्षित करता है. डीइओ कार्यालय के पत्रांक 1613 दिनांक 28 जुलाई के आलोक में संपूर्ण प्रभार नवनियुक्त प्रधानाध्यापक को हस्तगत कराना था. विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा डीइओ कार्यालय को आवेदन देकर बताया गया है कि विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षिका के द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से विद्यालय छात्र कोष से एक अगस्त को पचास हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. डीइओ ने पूर्व प्रधानाध्यापक व शिक्षिका को साक्ष्य सहित जवाब 24 घंटे के अंदर डीइओ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. अन्यथा कि स्थिति में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. डीइओ ने बताया कि विभागीय निर्देश का पालन नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकाें के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel