[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari : 243 निजी विद्यालयों से डीइओ ने किया जवाब-तलब

Motihari : 243 निजी विद्यालयों से डीइओ ने किया जवाब-तलब

0
Motihari : 243 निजी विद्यालयों से डीइओ ने किया जवाब-तलब

Motihari : मोतिहारी.बच्चों के अपार आइडी निर्माण में उदासीनता बरतना निजी विद्यालयों को महंगा पड़ सकता है. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीइओ संजीव कुमार ने 243 निजी विद्यालयों से जवाब-तलब किया है. डीइओ ने इन विद्यालयों को एक सप्ताह के अंदर नामांकित बच्चों का अपार आइडी का निमार्ण पूर्ण करते हुए स्पष्टीकरण जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है अन्यथा की स्थिति में विद्यालय का यू-डायस कोड व प्रस्वीकृति निरस्त करने की बात कही है. अपने पत्र में डीइओ ने कहा है कि अपार आइडी निमार्ण को लेकर 10 मार्च को डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित राजेन्द्र भवन में बैठक आयोजित की गयी थी. डीइओ ने कहा है कि आरटीइ के प्रावधान के अनुसार विद्यालयों को विभागीय निर्देश का पालन करना है.नामांकित बच्चों का अपार आइडी निमार्ण नहीं करना स्वेच्छाचारिता एवं सरकारी कार्य में बाधा, बच्चों के हित के विरुद्ध तथा आरटीइ एक्ट के प्रावधानों की अवहेलना है. डीइओ ने जिन विद्यालयों से जवाब-तलब किया है उनमें शहर के कई नामी स्कूल है. कार्रवाई के इस दायरे में आदापुर प्रखंड के छह,अरेराज के 14, बंजरिया के नौ,बनटवा के तीन,चकिया के आठ, छौडादानों के सात,चिरैया के नौ, ढाका के 12, घोडासहन के सात, हरसिद्धि के छह,कल्याणपुर के आठ, केसरिया के आठ, कोटवा के 13, मधुबन के पांच, मेहसी के पांच, मोतिहारी के 38, तुरकौलिया के नौ, तेतरिया के एक, सुगौली के 12, संग्रामपुर के नौ, रक्सौल के 20, रामगढ़वा के 11,पीपराकाेठी के दो, पताही के सात,पहाडपुर के 11 तथा पकडीदयाल का एक निजी विद्यालय शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel