[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी पीएम मोदी के रहते संविधान पूरी तरह से है सुरक्षित: मांझी

पीएम मोदी के रहते संविधान पूरी तरह से है सुरक्षित: मांझी

0
पीएम मोदी के रहते संविधान पूरी तरह से है सुरक्षित: मांझी

पताही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए इस बार 400 से अधिक सीटें जीत रही है. पूरा देश एक बार फिर से मोदी को पीएम के रूप में देखने का मन बना चुकी है. उक्त बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी ने रविवार को प्रखंड के उच्च विद्यालय खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही. कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के रहते देश का संविधान पूरी तरह सुरक्षित है. आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक के मुक्त इलाज कराने की सुविधा दी रही है. भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लवली आनंद की जीत सीधे पीएम नरेंद्र मोदी की जीत होगी. कहा की राजद ने मुसलमानों के साथ धोखा दिया है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार के लोग पूर्व व वर्तमान सरकार के विकास कार्य व अपराध नियंत्रण पर रोक संबंधी कार्य को देखकर एनडीए को वोट करें. मौके पर लवली आंनद, विधायक लालबाबु प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक शिवजी राय, देवंती यादव, जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी, सुभाष सिंह, कृष्णमोहन सिंह, अमीरूल हक, टुनटुन सिंह व रमेश चन्द्र मिश्र आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel