[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी बीपीएससी शिक्षक नौवीं की छात्रा को लेकर फरार, गिरफ्तार

बीपीएससी शिक्षक नौवीं की छात्रा को लेकर फरार, गिरफ्तार

0
बीपीएससी शिक्षक नौवीं की छात्रा को लेकर फरार, गिरफ्तार

अरेराज.गुरु शिष्या की पवित्र रिश्ता को कलंकित कर नौ वीं की छात्रा को लेकर फरार होने वाले गुरु जी को पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शिक्षक उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामश्रीया के बीपीएससी शिक्षक बताए जा रहे हैं .पुलिस ने नाबालिग छात्रा के मेडिकल जांच व 164 की बयान में जुटी है .वहीं पुलिस के रडार पर गुरुजी व छात्रा को भगाने में सहयोग करने वाले विद्यालय के एक शिक्षक भी है. छात्रा के साथ फरार गुरुजी शादी शुदा व दो बच्चे के बाप बताए जा रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार छात्रा के साथ फरार शिक्षक पत्नी व बच्चों के साथ स्कूल के पास ही एक डेरा देकर रहते थे. गिरफ्तार शिक्षक पटना जिला के वासी बताए जा रहे हैं. मलाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा दो दिन पूर्व 9वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्रा को प्रेम प्रसंग में लेकर फरार हो जाने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद वैज्ञानिक अनुसंधान कर दोनों को हिरासत में लिया गया. वहीं छात्रा को लेकर फरार होने वाले गुरुजी पर पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है. वहीं छात्रा की मेडिकल जांच व 164 की बयान की प्रक्रिया किया जा रहा है.एक शिक्षक की भगाने में सहयोग करने की बात सामने आयी है. साक्ष्य मिलते ही शिक्षक को गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel