[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी होली से पहले बिहार के इस गांव में मातम, एक को बचाने में 6 बच्चों की नाला में डूबने से मौत

होली से पहले बिहार के इस गांव में मातम, एक को बचाने में 6 बच्चों की नाला में डूबने से मौत

0
होली से पहले बिहार के इस गांव में मातम, एक को बचाने में 6 बच्चों की नाला में डूबने से मौत
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: मोतिहारी के केसरिया प्रखंड में होली से ठीक पहले मंगलवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया. लोहरगावा पंचायत स्थित रधवा नाला में डूबने से एक साथ छह बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है. गांव में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतकों में पांच किशोरी और एक किशोर

मृतकों में पांच किशोरी और एक किशोर शामिल हैं. उनकी पहचान वार्ड संख्या 4 निवासी धर्मेंद्र सहनी की 12 वर्षीय पुत्री दीक्षा कुमारी, 6 वर्षीय प्रिया कुमारी, 9 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी के रूप में हुई है.

इसके अलावा कामेश्वर सहनी की 12 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी, मनोज सहनी के 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और 8 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी की भी मौत हुई है.

एक को बचाने में सभी चले गए गहरे पानी में

ग्रामीणों के अनुसार सभी बच्चे पशुओं के लिए चारा काटने जा रहे थे. उन्हें नाला पार करना था. इसी दौरान एक बच्चा फिसलकर गहरे पानी में चला गया. उसे बचाने के लिए दूसरे बच्चे आगे बढ़े. लेकिन पानी ज्यादा गहरा था. एक-एक कर सभी बच्चे डूब गए. आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे. बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. हर घर में सन्नाटा पसरा है. परिजन बदहवास हैं. ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं. स्थानीय मुखिया चन्द्रशेखर सिंह ने इसे हृदयविदारक घटना बताया. उन्होंने कहा कि इसकी सूचना अंचल प्रशासन को दे दी गई है.

प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

सीओ पूनम मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने कहा है कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.

Also Read: इजरायल-ईरान वॉर में बिहार के कैप्टन लापता, जहाज पर गिरा था मिसाइल

Previous article रूखी और बेजान त्वचा? सोने से पहले करें ये 3 काम, सुबह मिलेगा गहरा मॉइस्चर और नैचुरल ग्लो
Next article खामेनेई की मौत पर उबल रहा कश्मीर, 7 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel