[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट का काम तेज

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट का काम तेज

0
बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट का काम तेज

मोतिहारी.बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य योजना की गति रफ्तार पकड़ रहा है. धीरे-धीरे एक-एक कर कई निर्माण कार्य आरंभ हो चुके हैं. इनमें रेलवे क्वार्टर को तोड़ने के बाद अब स्टेशन के भवनों को डिमॉलिश करने की तैयारी चल रही है. स्टेशन प्लेटफॉर्म से यूटीएस व आरक्षण टिकट काउंटर को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है. वही रेल परिचालन कार्यालय नये भवन में शिफ्ट किया जा चुका है. इन कार्यालयों को रेल परिचालन व यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए पहले दूसरे जगहों पर शिफ्ट की गयी है. ताकि पुराने भवनों को तोड़, उनकी जगह बहुमंजिला नयी भवनों का निर्माण किया जा सके. शनिवार को स्टेशन प्लेटफार्म पर फूट ओवर ब्रिज निर्माण को ले बैरिकेडिंग का काम शुरू हुआ. इनमें नीव खुदाई का काम पूरा कर लिया गया है. जल्द ही प्लेटफार्म दो पर भी बैरिकेडिंग कर निर्माण कार्य आरंभ होगा. अगले दो माह के भीतर पार्सल कार्यालय व जीआरपी थाना को भी नये भवन में शिफ्ट किया जायेगा, इसको लेकर जगह चिन्हित कर ली गयी है. स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी थाना को शिफ्ट करने के साथ ही प्लेटफॉर्म एक के पुराने भवन को तोड़ने के साथ ही प्रस्तावित मॉडल के अनुसार स्टेशन के मूल नये भवन का निर्माण आरंभ हो जायेगा. तीन दुकान सहित पे एंड यूज को शिफ्ट करने की तैयारी

स्टेशन प्लेटफॉर्म से रेलवे की तीन दुकानों सहित पे एंड यूज शौचालय को भी दूसरे जगह शिफ्ट किया जायेगा. स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पे एंड यूज शौचालय के लिए जगह चिन्हित किया जाना है. जल्द ही स्थान चिन्हित कर उसे शिफ्ट किया जायेगा. कहा कि इसके लिए निर्माण कार्य रोका नहीं जायेगा. कहा कि दूसरे तरफ से बैरिकेडिंग कर कार्य चालू कर दिया जायेगा. कहा कि रेल मंडल समस्तीपुर के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का लगातार दौड़ा हो रहा है. मंडल अभियंताओं के समय-समय पर वर्क क्वालिटी और शेड्यूल की समीक्षा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel