[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari: विकास मित्रों के लिए प्रखंड परिसर में लगेगा बैंक का शिविर

Motihari: विकास मित्रों के लिए प्रखंड परिसर में लगेगा बैंक का शिविर

0
Motihari: विकास मित्रों के लिए प्रखंड परिसर में लगेगा बैंक का शिविर

Motihari: बंजरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसका अध्यक्षता प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अनूप कुमार ने की. बैठक में उन्होंने विकास मित्रों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ने पर बल दिया. उन्होंने बताया कि विकास मित्रों के लिए एसबीआई व पीएनबी बैंक की ओर से वेतन खाता खोला जाएगा. इसके लिए एसबीआई और पीएनबी बैंक की ओर से 23 सितंबर को बंजरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष कैंप लगाया जाएगा. इस कैंप में विकास मित्र आसानी से अपना खाता खुलवा सकेंगे. इसके बाद उन्हें बैंक की ओर से मिलने वाली अनेक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा. इसमें टर्म लाइफ इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा, शिक्षा सहायता, विवाह सहायता, मेडिकल सुविधा, डेबिट कार्ड से मिलने वाले विशेष ऑफर सहित अन्य शामिल रहेंगे. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी विकास मित्रों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर अपना खाता खुलवाएं, ताकि उन्हें मानदेय के साथ-साथ बैंक द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधाएं भी मिल सकें. मौके पर विकास मित्र अवधेश कुमार रंजन, विनोद राम, मनोज कुमार राम सहित बंजरिया, आदापुर व छौडादानों प्रखंड का अन्य विकास मित्र मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel