[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी खड़वा पुल के पास भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

खड़वा पुल के पास भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

0
खड़वा पुल के पास भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

मोतिहारी (बंजरिया) से राज निखिल की रिपोर्ट

Banjariya News: बंजरिया थाना क्षेत्र के एनएच-28ए स्थित खड़वा पुल के समीप गुरुवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और अपर थानाध्यक्ष रूपम कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है.

घायलों की पहचान मोखलिसपुर निवासी राजेश सिंह (55), बंजरिया पंडाल निवासी पप्पू कुमार (32) और झखिया निवासी पंकज कुमार (26) के रूप में हुई है.

ट्रक जब्त, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना परिसर लाया है.

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है. मामले में आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: राजेपुर में दहेज प्रताड़ना की सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

NH-28A पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-28ए पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर सख्त निगरानी, नियमित वाहन जांच और ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel