पहाड़पुर. बकरीद का नमाज क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल में सोमवार को संपन्न हुआ. सुबह से ही सोनवल ,बरकुरवा , इनारवाभार सरेया आदि थाना क्षेत्र में इदगाह व मस्जिद में नमाज अदा की गयी. नमाज अदा करने के बाद आपस में मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को गले लगाया.
फेनहारा. प्रखंड में बलिदान, त्याग व कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया. प्रखण्ड के इजोरबारा, जमुनिया,फेनहारा, कालू पाकर, मनकरवा के कई ईदगाहों में हजरों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह में पहुंच कर नमाज अदा किया और देश के लिए अमन, चैन, तरक्की व भीषण गर्मी से राहत और बारिश के लिए दुआ की. नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी. फेनहारा थाना के एस आई मदन मोहन यादव सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस दिखे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
