[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी अज्ञात वाहन की ठोकर से एक शिक्षक की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से एक शिक्षक की मौत

0
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक शिक्षक की मौत

केसरिया. अज्ञात कार की चपेट में आने से सोमवार की संध्या बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई है. घटना एसएच 74 केसरिया-खजुरिया सड़क मार्ग के बेनीपुर चौक की है. मृतक केसरिया थाना क्षेत्र के ढेकहाँ सेढा निवासी 35 वर्षीय मो इरफान थे. वे गोपालगंज जिले के खोरनपुर स्थित एक उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि इरफान विद्यालय से अपने घर बाइक से आ रहे थे. इसी बीच बेनीपुर चौक के समीप पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद इरफान गिर कर बुरी तरह घायल हो गए. घायल शिक्षक को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरिया लाया गया. जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है. बता दें कि इरफान तीन भाईयों में दूसरे नम्बर पर थे. पिता शौकत अली व बड़ा भाई भी शिक्षक हैं. वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल परिसर में दहाड़ मार कर रोने लगे, देखते ही देखते चीख-पुकार मच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel