[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना: अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास धावा नदी में मिले एक ही परिवार के 3 शव

औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना: अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास धावा नदी में मिले एक ही परिवार के 3 शव

0
औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना: अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास धावा नदी में मिले एक ही परिवार के 3 शव

Mother Daughters Death: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप धावा नदी में बुधवार सुबह एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रफीगंज थाना पुलिस ने तीनों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतकों की पहचान अरथुआ निवासी टुन्नू रवानी की 30 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी, उनकी चार वर्षीय पुत्री रानी कुमारी तथा तीन वर्षीय पुत्री सुहानी कुमारी के रूप में हुई है.

घरेलू विवाद की आशंका, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार रात सोनिया देवी और उनके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि महिला देर रात अपनी दोनों बेटियों को लेकर घर से निकली थीं. हालांकि पुलिस ने अभी आत्महत्या या किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं की है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

Image 1276
औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना: अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास धावा नदी में मिले एक ही परिवार के 3 शव 5

सुबह नदी में तैरते मिले तीनों शव

बुधवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने नदी में शव तैरते देख पुलिस को सूचना दी. देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

Image 1274
औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना: अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास धावा नदी में मिले एक ही परिवार के 3 शव 6

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है.

Image 1275
औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना: अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास धावा नदी में मिले एक ही परिवार के 3 शव 7

विधायक ने जताया शोक, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है. विधायक ने कहा कि यदि पारिवारिक प्रताड़ना या किसी अन्य कारण की आशंका है तो उसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई हो सके.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

Previous article गिरिडीह में बिजली कटौती पर बवाल, मकतपुर चौक पर लोगों ने किया सड़क जाम
Next article भारत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पटना में निकला कैंडल मार्च, मसौढ़ी में सैकड़ों लोग हुए शामिल
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel