[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराईं 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराईं 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

0
तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराईं 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार
घटना स्थल की तस्वीर

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का काफिला अचानक ट्रक से टकरा गया. गुरुवार की देर रात यह हादसा हुआ. ब्रेक लगाते ही आपस में 4 गाड़ियां टकरा गईं. लेकिन गनीमत यह रही कि कोई भी इस हादसे में हताहत नहीं हुआ. विधायक अनंत सिंह भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

शादी समारोह से लौट रहे थे विधायक अनंत सिंह

हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा के बादपुर गांव में एक शादी समारोह से शामिल होने पहुंचे थे. हमेशा की तरह अनंत सिंह अपने काफी बड़े काफिले के साथ समारोह में गए थे. इसके बाद देर रात वह पटना वापस लौट रहे थे. काफिले में सबसे आगे विधायक अनंत सिंह की ही गाड़ी थी.

तेज रफ्तार गाड़ी ट्रक से टकराई

काफिले की गाड़ियां तेज रफ्तार में आगे बढ़ रहीं थीं. अनंत सिंह की गाड़ी पहले निकल चुकी थी. लेकिन उनके बाद वाली गाड़ी अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. फिर क्या था, पीछे की बाकी के गाड़ियों को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं. यह घटना अथमलगोला थाना के सबनिमा पेट्रोल पंप के पास की है.

अथमलगोला थाना अध्यक्ष ने घटना के बारे में दी जानकारी

हादसे के बाद अनंत सिंह वहां पर रुके. उनके साथ गए लोगों से उनका हाल-चाल पूछा. लेकिन किसी के भी हताहत नहीं होने पर वे चले गए. घटना के बारे में अथमलगोला थाना अध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि अनंत सिंह के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं. चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. लेकिन जान माल की क्षति नहीं हुई है. अनंत सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई है. क्षतिग्रस्त गाड़ियों को फोरलेन के किनारे कर दिया गया है. आवागमन बाधित नहीं हुई है.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

Previous article गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर उमड़ी संगत, गुरुद्वारे में हुआ विशेष आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Next article राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में रामगढ़ की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, टीम बनी उप-विजेता 
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel