[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार अब खगड़िया से पूर्णिया सिर्फ 2 घंटे में, बिहार को मोदी कैबिनेट की सौगात, 3936 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन

अब खगड़िया से पूर्णिया सिर्फ 2 घंटे में, बिहार को मोदी कैबिनेट की सौगात, 3936 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन

0
अब खगड़िया से पूर्णिया सिर्फ 2 घंटे में, बिहार को मोदी कैबिनेट की सौगात, 3936 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन
AI फोटो

Khagaria Purnea Four Lane: केंद्रीय कैबिनेट ने नेशनल हाईवे 31 और एनएच 231 के खगड़िया से पूर्णिया खंड को फोरलेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 143.52 किलोमीटर है और इसकी लागत 3936 करोड़ रुपये आएगी. परियोजना के तहत पूर्णिया शहर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए 6.72 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड बाइपास बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बड़े तोहफे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है.

सिर्फ दो घंटे में पूरा होगा सफर, टोल मोड में होगा निर्माण

खगड़िया और पूर्णिया के बीच इस फोरलेन हाईवे का निर्माण बीओटी (टोल) मोड के आधार पर किया जाएगा. मौजूदा नेशनल हाईवे को चौड़ा और अपग्रेड करने से इस रूट पर वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ जाएगी. नया हाईवे बनने से खगड़िया और पूर्णिया के बीच का सफर साढ़े 3 घंटे से घटकर महज दो घंटे का रह जाएगा. सड़क चौड़ी होने से तीखे मोड़ सीधे होंगे और शहरी क्षेत्रों में लगने वाले ट्रैफिक जाम से पूरी तरह निजात मिलेगी.

चार जिलों को फायदा

इस प्रोजेक्ट से बिहार के चार प्रमुख जिलों खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया की सड़कें बेहतर होंगी. साफ और चौड़ी सड़क होने के कारण गाड़ियों के रखरखाव का खर्च कम होगा और कीमती ईंधन की भी भारी बचत होगी. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होगी और सड़क हादसों में काफी कमी आएगी. यह प्रोजेक्ट पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और फूड पार्कों से सीधे जुड़ेगा रूट

यह नया फोरलेन हाईवे इलाके के टेक्स्टाइल क्लस्टर, दो मेगा फूड पार्क और दो फिशिंग सीफूड पार्क को आपस में जोड़ेगा. इसके साथ ही यह मार्ग 4 प्रमुख रेलवे स्टेशनों और पूर्णिया हवाई अड्डे को भी सीधी कनेक्टिविटी देगा. यह रूट चार अन्य नेशनल हाईवे और दो स्टेट हाईवे को आपस में लिंक कर मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देगा. इसके बनने से सीमांचल और पूर्वी बिहार में यात्रियों की आवाजाही और ट्रकों के जरिए माल की ढुलाई बेहद तेज और सुगम हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पटना में कोचिंग बवाल के बाद सरकार एक्शन में, नकेल कसने की तैयारी, मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान

कोचिंग सेंटर बवाल मामले में गुरु रहमान की एंट्री, किए कई चौंकाने वाले दावे, बताई विवाद की असली वजह

Previous article एससी-एसटी थाना पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी को किया गया नोटिस
Next article बक्सर के राजपुर में यूपी का गांजा तस्कर गिरफ्तार, देवल पुल के पास जाल बिछाकर दबोचा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel