[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार क्या आपका भी फोन हुआ अचानक वाइब्रेट? जानिए क्या है Emergency Alert और क्यों भेजती है सरकार

क्या आपका भी फोन हुआ अचानक वाइब्रेट? जानिए क्या है Emergency Alert और क्यों भेजती है सरकार

0
क्या आपका भी फोन हुआ अचानक वाइब्रेट? जानिए क्या है Emergency Alert और क्यों भेजती है सरकार
पटना में बारिश से पहले अलर्ट जारी

Mobile Vibrating Suddenly: पटना में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात की आशंका के बीच लोगों के मोबाइल फोन पर एक साथ Emergency Alert का संदेश पहुंचा. अलार्म जैसी तेज आवाज और वाइब्रेशन के साथ आए इस संदेश ने कई लोगों को चौंका दिया. हालांकि यह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार और मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी थी.

क्या है Emergency Alert System?

Emergency Alert System भारत सरकार, आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम विभाग की संयुक्त चेतावनी प्रणाली है. इसके जरिए संभावित प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी सीधे लोगों के मोबाइल फोन तक पहुंचाई जाती है. Cell Broadcast Technology के माध्यम से भेजे जाने वाले ये अलर्ट किसी कॉल या एसएमएस पर निर्भर नहीं होते और सभी सक्रिय मोबाइल फोन पर एक साथ पहुंच सकते हैं.

पटना में क्यों भेजा गया अलर्ट?

Ghrtg 35
आपको भी भेजा गया अलर्ट?

गुरुवार को पटना समेत बिहार के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों को समय रहते सतर्क करने के लिए मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट भेजा गया. कई इलाकों में अलर्ट आने के कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई.

अलर्ट मिलने पर क्या करें?

Ghrtg 36
अलर्ट मिलने पर क्या करें?

मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान से पढ़ें. खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. सुरक्षित स्थान पर शरण लें और अनावश्यक यात्रा से बचें. किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

क्या मोबाइल में कोई खराबी है?

अगर आपके फोन में अचानक तेज वाइब्रेशन हुआ और Emergency Alert दिखाई दिया, तो इसका मतलब है कि आपका मोबाइल सही तरीके से काम कर रहा है. यह अलर्ट आपकी सुरक्षा के लिए भेजा गया एक महत्वपूर्ण संदेश है. इसलिए अगली बार ऐसा अलर्ट मिले तो घबराएं नहीं, बल्कि चेतावनी को गंभीरता से लें और जरूरी सावधानियां अपनाएं.

ALSO READ: पटना में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-तूफान और गर्जन के साथ हुई बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel