[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के ‘मिथिला मखाना’ को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, डाक विभाग कर रहा ये तैयारी

बिहार के ‘मिथिला मखाना’ को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, डाक विभाग कर रहा ये तैयारी

0
बिहार के ‘मिथिला मखाना’ को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, डाक विभाग कर रहा ये तैयारी
मिथिला मखाना की तस्वीर

Mithila Makhana: बिहार के मिथिला की खास पहचान मखाना अब इतिहास में दर्ज होने जा रहा है. डाक विभाग मखाना पर विशेष आवरण तैयार करने जा रहा है, जिससे लोग इसे संजोकर रख सकेंगे. मखाना को पहले ही जीआई टैग मिला हुआ है, जो इसकी गुणवत्ता और विशिष्टता का प्रमाण है. डाक विभाग की ओर से विशेष आवरण जारी किये जाने के बाद मखाना की पहचान बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ जाएगी. इससे मखाना को न केवल राष्ट्रीय पहचान मिलेगी बल्कि लोगों में इसकी जानकारी भी बढ़ेगी.

किसानों को भी होगा फायदा

मखाना उत्पादक किसानों को भी इसका फायदा होगा, क्योंकि वे अपनी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त कर सकेंगे. यह कदम बिहार के मिथिला क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों के जलीय हिस्सों में भी मखाना के उत्पादन को बढ़ावा देगा. अब मखाना को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और लोगों में इसकी जानकारी भी बढ़ेगी. यह मखाना उत्पादक किसानों के लिए एक बड़ा अवसर होगा और उन्हें अपनी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

Also Read: बिहार के इस पुस्तकालय में आज भी सुरक्षित है नेताजी का संदेश, दूर-दूर से पढ़ने आते हैं लोग

डाक विभाग जारी करेगा विशेष आवरण

बिहार में कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो देश-विदेश में भी प्रसिद्ध हो चुके हैं. उनमें सैकड़ों उत्पादों को जीआई टैग भी मिल चुका है. जिनमें एक मखाना भी शामिल है. मखाना की पहुंच अब न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के साथ-साथ अब विदेशों में भी हो चुकी है. ऐसे में मखाना पर डाक विभाग की ओर से विशेष आवरण जारी किये जाने के बाद इसकी महत्ता और बढ़ जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article भागलपुर में कहीं चालू नहीं हुआ कैथलैब, हार्ट अटैक के मरीजों के लिए सरकारी इलाज का अभाव
Next article पहाड़िया प्रसूता ने एक साथ तीन नवजात को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel