[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार होली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी! वंदे भारत समेत कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, अभी टिकट करें बुक

होली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी! वंदे भारत समेत कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, अभी टिकट करें बुक

0
होली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी! वंदे भारत समेत कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, अभी टिकट करें बुक
Vande Bharat Train

Holi Special Train: होली पर बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है, चलाई जा रही हैं. ये ट्रेनें 7 मार्च से 21 मार्च 2025 तक अलग-अलग तारीखों में चलाई जाएंगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस की खास सुविधा

भारतीय रेलवे पहली बार नई दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चला रहा है. यह ट्रेन 8 मार्च से 20 मार्च तक चलेगी, जो सोमवार को छोड़कर हर दिन सुबह 8:30 बजे दिल्ली से चलेगी और रात 10:30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 9 मार्च से 21 मार्च तक पटना से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर रात 8:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

अन्य सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने दिल्ली-पटना, आनंद विहार-राजगीर, नई दिल्ली-भागलपुर, नई दिल्ली-गया, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर और नई दिल्ली-सहरसा के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं.

  • नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट स्पेशल: 7 मार्च से 17 मार्च तक रोज़ाना
  • आनंद विहार-राजगीर फेस्टिवल स्पेशल: 7, 11, 14 और 18 मार्च को
  • नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल: 9, 12, 16 और 19 मार्च को
  • नई दिल्ली-गया सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल: 10, 13 और 17 मार्च को
  • आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल: 8, 11, 15 और 18 मार्च को
  • नई दिल्ली-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल: 10, 13 और 17 मार्च को

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन

सीटें अभी उपलब्ध, तुरंत करें बुकिंग!

इन ट्रेनों में अभी सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए जो भी यात्री होली पर अपने घर जाना चाहते हैं, वे तुरंत टिकट बुक कर सकते हैं. रेलवे का यह कदम बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है.

Previous article Siddaramaiah Budget: सिद्धारमैया का बजट, इमामों की सैलरी बढ़ी, शादी में आर्थिक मदद 
Next article RBI Grade B Mains Score Card 2024-25 Out: RBI ग्रेड बी मेन्स स्कोर कार्ड जारी, चेक करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel