[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी मधुबनी: राजनगर में बिजली करंट बना काल, युवक की दर्दनाक मौत

मधुबनी: राजनगर में बिजली करंट बना काल, युवक की दर्दनाक मौत

0
मधुबनी: राजनगर में बिजली करंट बना काल, युवक की दर्दनाक मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

Madhubani News: राजनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार को हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृत युवक की पहचान भगवानपुर मुस्लिम टोला निवासी मो. तमन्ना (25) के रूप में हुई है.

सहजन तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार भगवानपुर के कोसी पुल से उत्तर कोसी नहर होते हुए एकम्मा जाने वाली सड़क के पास मो. तमन्ना एक पेड़ से सहजन तोड़ रहा था.

ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान पेड़ की टहनी ऊपर से गुजर रहे 33 हजार केवीए बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गई. तार के संपर्क में आते ही युवक जोरदार करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ले गए.

हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

ग्रामीणों में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में कई जगह हाई टेंशन तार काफी नीचे से गुजर रहे हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और जर्जर तारों की जांच कराने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel