[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Yoga Day 2026: हेल्थ फॉर एजिंग थीम पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज में योग दिवस का आयोजन

Yoga Day 2026: हेल्थ फॉर एजिंग थीम पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज में योग दिवस का आयोजन

0
Yoga Day 2026: हेल्थ फॉर एजिंग थीम पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज में योग दिवस का आयोजन
मधुबनी मेडिकल कॉलेज में योगाभ्यास करते चिकित्सक और मेडिकल छात्र

मधुबनी से केके पुट्टी की रिपोर्ट

Yoga Day 2026: मधुबनी मेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साह, ऊर्जा और गरिमामय वातावरण के बीच मनाया गया. इस वर्ष योग दिवस की थीम “हेल्थ फॉर एजिंग” रही, जिसके माध्यम से बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बनाए रखने में योग की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया.

हेल्थ फॉर एजिंग थीम पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्घाटन मधुबनी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

इस दौरान उपस्थित लोगों ने योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में खुलेगी बेसिक फूड लैबोरेटरी, खाद्य पदार्थों की जांच होगी आसान

योग प्रशिक्षक डॉ. काशिफ नईम सिद्दीकी ने कराया अभ्यास

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में बायोकेमिस्ट्री विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं योग प्रशिक्षक डॉ. काशिफ नईम सिद्दीकी ने योग सत्र का नेतृत्व किया.

उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया तथा उनके वैज्ञानिक और चिकित्सीय लाभों की विस्तृत जानकारी दी.

बढ़ती उम्र में बीमारियों से बचाव में योग की अहम भूमिका

योग दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष सेमिनार में डॉ. काशिफ नईम सिद्दीकी ने कहा कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या, तनाव और शारीरिक निष्क्रियता कई बीमारियों का कारण बन रही है.

उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों के दर्द और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. योग शरीर को मजबूत बनाने के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक है.

चिकित्सकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

योग शिविर में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, पीजी छात्र, स्टाफ, एमबीबीएस, नर्सिंग और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

सामूहिक योगाभ्यास के दौरान पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता का माहौल देखने को मिला.

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है.

सभी प्रतिभागियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता संकल्प और धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने शहर में किया जनसंपर्क, लोगों से किया संवाद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel