[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News : छापेमारी में देसी पिस्टल, मैगजिन सहित अन्य हथियार बरामद

Madhubani News : छापेमारी में देसी पिस्टल, मैगजिन सहित अन्य हथियार बरामद

0
Madhubani News : छापेमारी में देसी पिस्टल, मैगजिन सहित अन्य हथियार बरामद

बाबूबरही. पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर बाबूबरही निवासी आलोक कुमार ठाकुर व मो. राजा के घर से हथियार बरामद किया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार व एसआइ लाल बाबू राय ने दी. बताया कि सूचना मिली कि आलोक के घर में अवैध हथियार रखा है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की, तो आलोक के घर से आठ गोली से लोडेड देशी पिस्टल, आठ कारतूस से लोडेड मैगजीन, प्लास्टिक की थैली में 12 कारतूस, एक एयरगन पिस्टल व एक एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ. बताया कि पुलिस आने की भनक लगते ही घर के सभी सदस्य भाग गये. इसके बाद पुलिस ने मो. जाकिर के पुत्र मो राजा के घर छापेमारी की, लेकिन उसके घर से कोई अवैध समान पुलिस को नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि शनिवार को दोनों अभियुक्त के साथ गांव के रिशु ठाकुर, मो गुफरान, मो शहमद, मो जाहिद, मो रुस्तम, मो चांद एवं मो नौशाद सहित अन्य 8 -10 अनजान लोगों ने जयशंकर कुमार चौपाल एवं इनके चचेरा भाई दयाशंकर चौपाल को घेर कर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया था. घटनास्थल पर राहगीरों के जुटने पर एक बाइक छोड़कर सभी लोग भाग गये. इस बात की जानकारी पुलिस को मिली, तो घटना की जांच की. जांच के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि आलोक व राजा का एक गैंग चल रहा है. जिसमें कई लोग शामिल हैं. बताया गया कि पुलिस को इसके अतिरिक्त पिस्टल लहराते आलोक व राजा का वीडियो भी हाथ लगा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि अभियुक्त की गिरफ्तारी शीघ्र होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel