[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani : मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक जुलाई से होगा शुरू

Madhubani : मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक जुलाई से होगा शुरू

0
Madhubani  : मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक जुलाई से होगा शुरू

गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना

मधुबनी . आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारियों के क्रम में मतदाता सूची की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2025 के आधार पर निर्वाचन सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में जिलाधिकारी आंनद शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 1 जुलाई 2025 की अर्हता तिथि के आलोक में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरु किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन होगा. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया गया है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं. यह पुनरीक्षण आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों और समय-सारणी के अनुसार आयोजित किया जाएगा. इस गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 1 जुलाई की अर्हता तिथि को देखते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है. 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक चलेगा. ईआरओ को सभी मौजूदा मतदाताओं के लिए पूर्व-भरे हुए प्रपत्र (डुप्लीकेट में) मुद्रित करना होगा तथा उसे संबंधित बीएलओ को देना होगा.

बीएलओ को दिया जायेाग प्रशिक्षण बीएलओ को घर-घर जाकर सभी मौजूदा मतदाताओं को प्रपत्र (डुप्लीकेट में) वितरित कराना.बीएलओ द्वारा आम जनों को नाम जोड़ने, मृत व्यक्ति का मतदाता सूची से नाम हटाने,नाम मे सुधार करने आदि से संबंधित प्रपत्र भरने के संबंध में मार्गदर्शन देना होगा. बीएलओ जनता से आवश्यक दस्तावेजों के साथ विहित प्रपत्र एकत्र करेंगे अथवा जनता भी विहित प्रपत्र और दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं. एकत्रित फॉर्म को दैनिक आधार पर बीएलओ ऐप ईसीआई नेट में प्रतिदिन अपलोड कर सकते हैं. बीएलओ द्वारा प्रत्येक प्राप्त गणना फार्म पर सुझाव देंगे. इसके साथ ही बीएलओ पर्यवेक्षक द्वारा बीएलओ के आउटपुट की मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों तरह से जांच करना होगा. बीएलओ द्वारा अनुशंसित नहीं किए गए सभी विहित प्रपत्रों का सत्यापन एईआरओ द्वारा किया जाना है. 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन,पुनर्व्यवस्थापन तथा खंड,भाग की सीमाओं के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रुप देना, मतदान केन्द्रों का स्थान तथा मतदान केन्द्रों की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना है. 27 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक कंट्रोल टेबल को अद्यतन करना एवं जिन मौजूदा मतदाताओं ने विहित प्रपत्र जमा किया हो, उनका प्रारूप तैयार करना होगा. एक अगस्त 2025 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा. दावा एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक किया जाएगा. 25 सितंबर तक हाउस टू हाउस अवधि के दौरान प्राप्त प्रपत्रों पर निर्णय लेना तथा दावों एवं आपत्तियों का निपटान कराना है. 27 सितंबर 2025 तक अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची की जांच करना तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना है. 30 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करना है. उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछला गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था. वर्तमान में तेज़ी से हो रहा शहरीकरण, लगातार होने वाला प्रवासन, नए युवाओं का 18 वर्ष की आयु पूरी कर मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त करना, मृत्यु की जानकारी का समय पर न मिलना तथा अवैध विदेशी नागरिकों के नाम सूची में दर्ज हो जाना जैसी स्थितियों के कारण यह गहन पुनरीक्षण आवश्यक हो गया है. ताकि त्रुटिरहित और

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel