[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी पंसस की बैठक में सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने पर हंगामा

पंसस की बैठक में सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने पर हंगामा

0
पंसस की बैठक में सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने पर हंगामा

लखनौर. प्रखंड प्रमुख वंदना भारती की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक काफी हंगामे के साथ शुरू हुई. बैठक की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रमुख, बीडीओ डॉ. विमल कुमार और बीपीआरओ रूपेश राय की ओर से विशेष आमंत्रित सदस्य अम्बिका गुलाब यादव के साथ सभी पंचायत समिति सदस्यों का स्वागत किया गया. बैठक शुरू होते ही अस्थाई समिति में बाहरी व्यक्ति को रखे जाने का मुद्दा पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार ने उठाया. उन्होंने बताया कि यह नियमानुकूल नहीं है. इसे अभिलंब निरस्त किया जाना चाहिए. सदन में काफी गहमागहमी की स्थिति को देखते हुए प्रमुख ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि समीक्षा कर स्थायी समिति के सदस्यों पर पुनर्विचार किया जाएगा. फिर अन्य विभागों के कार्य प्रणाली और उसमें व्याप्त खामियों को बारी-बारी से पंचायत समिति सदस्यों ने उठाया. पंचायत समिति सदस्यों ने पूछा कि पौधरोपण की मजदूरी समय पर क्यों नहीं मिलती है. जिस पर कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि जीवित पौधा पर देखभाल के लिए मजदूरी देय है. किसी पंचायत में मजदूरी लंबित है तो निश्चित रूप से भुगतान किया जाएगा. आवास योजना की चर्चा करते हुए सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरी की राशि दी जाती है जबकि मुख्यमंत्री आवास में मजदूरी की राशि नहीं दी जाती है. जिस पर स्थिति स्पष्ट किया जाए. इस पर मनरेगा पीओ ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार ही मजदूरी देने का प्रावधान है. जब मुख्यमंत्री आवास योजना में भी मजदूरी देने का निर्देश प्राप्त होगा तो दिया जाएगा. प्रखंड में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रायः सभी पंचायत समिति सदस्यों ने एक मत से स्वास्थ्य विभाग के कार्य प्रणाली पर प्रश्न उठाया. सदस्यों का कहना था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनौर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण रंजन सप्ताह में मात्र दो दिन ही अस्पताल में उपस्थित होते हैं. जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनौर के साथ सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की हालत काफी खस्ता हो चली है. जिससे गरीबों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हो रहा. मदनपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद झा ने मदनपुर एपीएचसी में एएनएम की प्रतिनियुक्ति के साथ एक एमबीबीएस चिकित्सक प्रतिनियुक्त करने की मांग रखी. सबसे अधिक हंगामा सीडीपीओ के लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित रहने पर हुआ. सदस्यों का आरोप था कि बैठक को सीडीपीओ द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. सदस्यों ने सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पास करने पर सहमति जताई. आंगनबाड़ी केंद्र में भ्रष्टाचार चरम पर है. अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, उप प्रमुख नितेश रंजन, मुखिया शंकर प्रसाद, जगदीश कुमार, कृष्ण कुमार झा, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel