[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News. चोरी के पांच बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

Madhubani News. चोरी के पांच बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

0
Madhubani News. चोरी के पांच बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

Madhubani News. मधुबनी. नगर थाने की पुलिस को चोरी के पांच बाइक बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने दो बाइक चोर को भी गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसडीपीओ सदर राजीव कुमार ने मंगलवार को नगर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर दी. एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार एक बाइक चोर लदनियां थाना क्षेत्र के मरार का राजेश कुमार है. वहीं दूसरा बाइक चोर नगर थाना क्षेत्र के भौआड़ा दुर्गा मंदिर समीप का रहने वाला गुलाब सहनी है. एसडीपीओ ने कहा कि पिछले 12 नवंबर को आरके कॉलेज में परीक्षा के दौरान बाबूबरही थाना क्षेत्र के बगौल के अजय कुमार यादव की बाइक चोरी करते बाइक चोर राजेश कुमार को रंगे हाथ पकड़ा गया था. उसकी निशानदेही पर लदनियां थाना क्षेत्र के योगिया के कारी यादव के गांव से दो बाइक बरामद किया गया है. वहीं पिछले 10 नवंबर को हॉस्पिटल रोड स्थित विजय सीटी स्कैन के पास से चोरी हुई बाइक के साथ गुलाब सहनी को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उसकी निशानदेही पर अन्य दो चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई है. एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार बाइक चोर राजेश कुमार का आपराधिक इतिहास है. उसके विरुद्ध छह मामला दर्ज है. जिसमें से नगर थाना में पांच एवं लदनियां थाना में एक मामला दर्ज है. एसडीपीओ ने लोगों से अपनी बाइक को लगाते समय ध्यान रखने की अपील की है. वहीं किसी संदिग्ध लोगों को पकड़वाने में पुलिस को मदद करने की भी अपील की है. जिससे बाइक चोरों के सरगना तक पहुंचा जा सके. मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पुअनि खुशबू कुमारी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel