[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी बरैल चौक से दो व्यक्ति का अपहरण

बरैल चौक से दो व्यक्ति का अपहरण

0
बरैल चौक से दो व्यक्ति का अपहरण

बाबूबरही : थाना क्षेत्र के बरैल चौक से शुक्रवार को एक वैद्य एवं इनके सहयोगी का अपहरण कर लिया गया है. घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि हरियाणा के कैथल जिला के राजेंद्र थाना, बीरबंगरा गांव निवासी नरेश दनिया बतौर वैद्य बरैल चौक पर विगत तीन चार वर्ष से अपना क्लिनिक चलाते हैं. इनके गांव के बगल के ही जसविंदर सहयोगी के रूप में काम करते हैं. वैद्य प्रत्येक माह के 5 एवं 19 तारीख को बरैल चौक स्थित क्लिनिक पर रोगियों का इलाज करने आते हैं. इस क्रम में शुक्रवार को भी ये इस क्लिनिक पर आए थे. शुक्रवार दोपहर स्थानीय एक सहयोगी आलोक कुमार के साथ यह खाना खाने निकल गए. इसी क्रम में चार चक्का 2 वाहन से 8-10 लोग इनके क्लिनिक पर आ धमके. क्लिनिक पर बैठे बैद्य के सहयोगी जसविंदर के साथ इन लोगों ने मारपीट करते अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही क्लिनिक में इलाज के लिए रखे दवा को समेट गाड़ी में बैठ गए. इस बात की सूचना जब वैद्य को मिली तो ये क्लिनिक की ओर आ रहा था. क्लिनिक से पूरब आ रहे वैद्य को अपराधियों ने रास्ते से ही खींचकर जबरन गाड़ी में बैठा फूलपरास की ओर भाग निकले. सूचना पर सदर एसडीपीओ 2 मनोज कुमार, इंस्पेक्टर अभय कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रमणि सहित भरी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel