सभी पदाधिकारी समय से रहें उपस्थित- एसपी
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसपी सुशील कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण में ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि आने वाले समय में सभी कार्य ऑन होने के कारण सभी कंप्यूटर पर भी ध्यान दें और उसे चलाना सीखें. नये आपराधिक कानून में पुलिस की बड़ी जिम्मेवारी बढ़ने वाली है. इसलिए सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण सत्र में भाग लेकर नये आपराधिक कानून के बारे में प्रशिक्षित हों. प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पुलिस उपाधीक्षक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर, परि. पुलिस उपाधीक्षक, मधुबनी सहित जिले के थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
