[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी बछराजा नदी में स्नान के दौरान तीन बच्चे डूबे, दो लापता

बछराजा नदी में स्नान के दौरान तीन बच्चे डूबे, दो लापता

0
बछराजा नदी में स्नान के दौरान तीन बच्चे डूबे, दो लापता

बासोपट्टी (मधुबनी): थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव के समीप बछराजा नदी में नहाने गये तीन किशोर डूब गये. इमसें एक किशोर को बचा लिया गया. दो किशोर नदी की तेज धारा में लापता हो गये हैं. दोनों की तलाश जारी है. लापता किशोर गांव के ही संजीव साह के पुत्र शिवम कुमार (15) और भरोस साह के पुत्र विकाश कुमार (14) बताये जा रहे हैं. सूचना पर प्रशासन की टीम पहुंची. इसके बाद लापता किशोरों की खोजबीन शुरु की गयी. घटनास्थल पर परिजन एवं स्थानीय लोग भी लापता किशोर को खोजबीन में काफी मशक्कत किये. छह घंटे बाद भी दोनों का पता नहीं चल पाया. घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी के चौरी घाट पर तीन बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे. अचानक तीनोें डूबने लगे. बगल में भैंस चरा रहे व्यक्ति ने एक किशोर को बचा लिया. दो किशोर को बचाने का प्रयास किया, तब तक दोनों गहरे पानी में चले गये. डूबने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ नदी किनारे जुट गई. घटना की जानकारी मिलते ही एसआई कंचन कुमार सिंह,पीएसआई अलीशा कुमारी सहित,अंचल सीआई सहित अन्य पहुंचे. घटना के पांच घंटे बीत जाने के बाद भी एसडीआरएफ की टीम के नहीं पहुंचने से लोगों में मायूसी देखी गई. इधर इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. डूबे दोनों बच्चों के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वार्ड सदस्य महासंघ प्रखंड अध्यक्ष संजीत पासवान ने बताया कि घटना के कई घंटे बाद भी प्रशासन लापता शव को खोजबीन करने में असफल रही. समाचार भेजे जाने तक प्रशासन मौके पर मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel