[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी परदेश जाने वालों को नवंबर में कंफर्म सीट नहीं

परदेश जाने वालों को नवंबर में कंफर्म सीट नहीं

0
परदेश जाने वालों को नवंबर में कंफर्म सीट नहीं

मधुबनी . परदेश से पर्व में घर आने व पर्व के बाद परदेश जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकटों के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह सप्ताह से कंफर्म टिकट मिल सकेगा. हालांकि जयनगर अमृतसर शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस में आने जाने वाले यात्रियों को जनवरी के प्रथम सप्ताह से कन्फर्म टिकट मिलेगा. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिल्ली से आने वाले यात्रियों को एसी-3 में 16, एसी -2 में 17 दिसंबर तथा स्लीपर में 23 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. वहीं रेलवे द्वारा आनंद विहार जयनगर एवं पुरानी दिल्ली के लिए दो- दो स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 नवंबर तक किया जा रहा है. यह ट्रेन भी हाउसफुल चल रहा है. रेलवे द्वारा एक ओर जहां यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों से किराए के रूप में तीन गुना अधिक राशि की वसूली की जा रही है. विदित हो कि मधुबनी से नई दिल्ली का स्लीपर का किराया 575 रुपए है. जबकि इसी ट्रेन के थर्ड एसी का किराया 1505 रुपए है. रेलवे द्वारा जयनगर अमृतसर एवं अमृतसर जयनगर शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस के 17 कोच में से 15 कोच एसी कर दी गई है. अब इस एक्सप्रेस ट्रेन में महज दो कोच स्लीपर होगा. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच, 10 कोच 3 एसी इकोनामिक क्लास, 4 सेकंड एसी एवं एक संयुक्त एसी कोच लगाया गया है. इसमें आधा फर्स्ट एसी एवं आधा सेकंड एसी कोच होगा. विदित हो कि इस ट्रेन से अधिकांश लोग रोजी रोटी की तालाश में परदेश जाते हैं. ऐसे में अब इन लोगों की यात्रा तो आरामदायक होगी, लेकिन किराए के रूप में इन्हें ढाई गुना अधिक राशि देनी पड़ेगी. जहां स्लीपर में 640 रुपए का टिकट है, वहीं थर्ड एसी में 1605 रुपये का किराया देना होगा. जबकि सेकंड एसी में 2470 रुपये किराया देना होगा. इसके पूर्व रेलवे द्वारा जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस व दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 4-4 स्लीपर बोगी को कम कर दिया गया है. इसके जगह दोनों ट्रेनों में 6-6 थर्ड एसी कोच लगाया गया है. इसके कारण रेलवे के राजस्व में तो बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इन ट्रेनों में स्लीपर में यात्रा करने वाले सामान्य व मजदूर वर्ग के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. काउंटर से 2.50 लाख रुपये की हो रही टिकट बिक्री इन दिनों वाणिज्य कार्यालय को टिकट बिक्री से प्रतिदिन लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति होती है. इसमें आरक्षित टिकट से 1 लाख 50 हजार एवं अनारक्षित टिकट से लगभग 1 लाख रुपए प्रतिदिन की राजस्व प्राप्त हो रही है. रेलवे की उदासीनता का आलम यह है कि जयनगर नई दिल्ली हमसफर एवं जयनगर उधना अंत्योदय एक्सप्रेस का जिला मुख्यालय होने के बाद भी ठहराव नहीं है. इसके कारण इन ट्रेनों के यात्रियों को अपनी यात्रा जयनगर या दरभंगा से शुरू करनी पड़ती है. जबकि इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा दर्जनों टिकट आरक्षित करवाया जाता है. रेलवे एक ओर यात्रियों को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नित नई योजनाओं को लागू कर रहा है. जबकि विडंबना है, कि जिला से दिल्ली जाने के लिए प्रतिदिन महज एक ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. स्लीपर में 23 दिसंबर से जाने के लिए मिलेगा कंफर्म टिकट परदेश से घर आने वाले यात्रियों को नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एसी-3 एवं एसी-2 में 11 दिसंबर एवं स्लीपर में 17 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. इसी ट्रेन में जयनगर नई दिल्ली एसी-3 में 16, एसी-2 में 17 दिसंबर एवं स्लीपर में 23 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एसी-3 में 13 दिसंबर, एसी- 2 में 17 दिसंबर एवं स्लीपर में जनवरी के पहले सप्ताह से कंफर्म टिकट मिलेगा. नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति में एसी-3 में 19 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. गरीब रथ में जाने के लिए 20 तथा आने के लिए 14 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस एवं सरयू यमुना एसी-3 में 20 दिसंबर तथा स्लीपर में जनवरी के पहले सप्ताह से कंफर्म टिकट मिलेगा. वही अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एवं शहीद एक्सप्रेस में एसी -3 में 17 दिसंबर तथा स्लीपर में जनवरी के पहले सप्ताह से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस में स्लीपर में 26 दिसंबर से तथा एसी-3 में 19 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. लोकमान्य तिलक टर्मिनल जयनगर पवन एक्सप्रेस में स्लीपर में जनवरी के पहले सप्ताह, एसी-3 में 23 एवं एसी-2 में 31 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. जबकि जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस एसी-3 में 23, एसी -2 में 31 दिसंबर एवं स्लीपर में जनवरी के पहले सप्ताह से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस के स्लीपर में जाने के लिए 5 एवं आने के लिए 6 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel