[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी बंद पड़े तीन घरों में चोरी

बंद पड़े तीन घरों में चोरी

0
बंद पड़े तीन घरों में चोरी

रहिका. थाना क्षेत्र के ककरौल गांव में बीते मंगलवार की रात तीन बंद पड़े घरों का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. जिन घरों में चोरी हुई है उन घरों के एक भी के सदस्य मौजूद नहीं थे. घटनास्थल के बगल के पड़ोसी अनिल मंडल ने बताया कि मिथिलेश देवी के कमरे का ताला तोड़कर सामान को तहस-नहस कर दिया गया है. इसी तरह सुबोध मंडल एवं जयकांत मंडल के सभी कमरे का ताला तोड़कर सामान को बिखेड़ दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया है कि रात के दो बजे के करीब बगल के पड़ोसी सुधीर मंडल की पत्नी को खट-खट की आवाज सुनाई दी. घर को खोलने की कोशिश की तो कमरे को बाहर से चोर ने कुंडी लगाकर बंद कर दिया था. सुधीर मंडल की पत्नी घर बंद होने पर मोबाइल से थोड़ी दूर के पड़ोसी को फोन किया कि बगल में चोरी हो रही है. मेरे घर को बाहर से बंद कर दिया है. मोबाइल पर सूचना मिलते ही ग्रामीण जगे. लोगों के जागने पर चोर घटनास्थल से फरार हो गया. लोगों ने रात होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी. लोगों ने तीनों परिवारों को चोरी की घटना की सूचना दी. तीनों परिवारों के लोग मुम्बई, दिल्ली एवं कोलकाता रहते हैं. थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने कहा है कि चोरी की घटना की जानकारी देर से ग्रामीणों से मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel