अपर लोक अभियोजक के अनुसार आरोपी अगस्त 2014 से पीड़िता को शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा था. जब पीड़िता आठ माह की गर्भवती हो गयी तो उसने शादी से इंकार कर दिया. गर्भवती होने की जानकारी मिली तो आरोपी एवं आरोपी की मां ने पीड़िता को बच्चा गिराने और आत्महत्या के लिए उकसाने लगी. इसके बाद मामले को लेकर पीड़िता ने जिला मुख्यालय स्थित महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
