[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी शराब माफिया को चिन्हित कर करें कड़ी कारवाई: एसपी

शराब माफिया को चिन्हित कर करें कड़ी कारवाई: एसपी

0
शराब माफिया को चिन्हित कर करें कड़ी कारवाई: एसपी

मधुबनी . एसपी सुशील कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने प्रकोष्ठ में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना और उन्हें नियंत्रित करने के लिए नई रणनीति तैयार करना था. बैठक में एसपी ने बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों और अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की. एसपी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से गश्त बढ़ाने, लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिया. वहीं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और चुनौतियों को एसपी के सामने रखा. जिसके समाधान के लिए एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसपी ने बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर भी जोर दिया. ताकि अपराधियों को शीघ्रता से पकड़ा जा सके. ताकि कानून व्यवस्था में सुधार हो सके. वहीं एसपी ने थानाध्यक्षों को कोर्ट में चल रहे विचारण मामले को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया. ताकि अपराधी को शीघ्र ही सजा मिल सके. वहीं जिले की सीमा नेपाल से लगे रहने के कारण शराब तस्कर पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. इसके लिए लगातार वाहन चेकिंग करने ओर शराब माफिया को चिन्हित कर कड़ी कारवाई करने को कहा. बैठक में एसडीपीओ सदर राजीव कुमार, एसडीपीओ सदर टू मनोज राम, फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार, जयनगर डीएसपी विपल्व कुमार, यातायात डीएसपी सुधीर कुमार, नगर थानाध्यक्ष सतेंन्द्र कुमार, राजनगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार, एससी-एसटी थानाध्यक्ष रवींद्र राम सहित जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel