[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News : मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

Madhubani News : मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

0
Madhubani News : मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

मधुबनी. बिहार विधानसभा चुनाव के अवसर पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड के शिवगंगा उच्च विद्यालय मधुबनी दायां भाग में नृत्य- संगीत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वीप कोषांग मधुबनी तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अपर महानिदेशक एसके मालवीय तथा विभाग प्रमुख कुमार सौरभ के दिशा निर्देश में प्रणव मिथिला युवा सेवा संस्थान मधुबनी के पंजीकृत दल द्वारा किया गया. नुक्कड़ नाटक दल द्वारा प्रस्तुत नाटक में मतदान के महत्व, नैतिक मतदान, आचार संहिता का पालन एवं पहले मतदान, फिर जलपान जैसे संदेशों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना की नोडल अधिकारी डॉ शिप्रा कुमारी एवं जिला प्रशासन मधुबनी के कर्मियों ने बताया कि मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को सुगमता एवं सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. साथ ही युवा, महिला एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से विशेष रूप से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने भाग लिया.कहा कि पंजीकृत दल द्वारा नुक्कड़ नाटक और गीत संगीत के माध्यम से मतदाता को जागरूक किया जाएगा. नुक्कड़ नाटक के तहत मतदाता जागरूकता 4 से 9 नवंबर तक, मधुबनी, राजनगर एवं बेनीपट्टी के विभिन्न कम मतदान क्षेत्र में केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के पंजीकृत दलों द्वारा मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel