[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी नीलाम पत्र वादों का तेजी से करें निष्पादन: जिलाधिकारी

नीलाम पत्र वादों का तेजी से करें निष्पादन: जिलाधिकारी

0
नीलाम पत्र वादों का तेजी से करें निष्पादन: जिलाधिकारी

मधुबनी. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने जिला नीलाम पत्र वाद, जिला लोक शिकायत निवारण में दायर परिवाद, समाधान यात्रा में प्राप्त आवेदन, सीपी ग्राम, मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मिले आवेदनों, उच्च न्यायालय में चल रहे मामले, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार से संबंधित मामले की समीक्षा की. नीलाम पत्र वादों की समक्ष के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तेजी से मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम चार-पांच मामले की सुनवाई करें. कर्मियों के लॉगबुक की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालयों में लॉग बुक का संबधित पदाधिकारी नियमित रूप से जांच करें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से संचिकाओं को प्रस्तुत नहीं करने वाले सहायकों पर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि सभी शाखा के वरीय पदाधिकारी भी अपने संबंधित शाखा का नियमित जांच करें. साथ ही लॉग बुक के संधारण पर पूरा ध्यान दें. जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय से निष्पादन करना सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक का परिणाम नजर आनी चाहिए. लंबित मामलों को हर हाल में शून्य करें. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी नियमित रूप से लॉग बुक, सूचना के अधिकार पंजी सहित सभी महत्वपूर्ण पंजियों का नियमित से निरीक्षण करें. ताकि ससमय मामले का निष्पादन हो सके. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर कार्य करें. इसमें थोड़ी भी शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में डीडीसी दीपेश कुमार, एडीएम शैलेश कुमार, एडीएम आपदा संतोष कुमार, एडीएम विभागीय जांच नीरज कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel