[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी मिथिला के विकास पर मुख्यमंत्री ने दिया है विशेष ध्यान : संजय झा

मिथिला के विकास पर मुख्यमंत्री ने दिया है विशेष ध्यान : संजय झा

0
मिथिला के विकास पर मुख्यमंत्री ने दिया है विशेष ध्यान : संजय झा

मधुबनी . समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मधुबनी आगमन पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिथिला पर हमेशा से विशेष कृपा रही है और उनके नेतृत्व में मिथिला के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिली है. सीएम ने मिथिला की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पहचान को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है. आज देश और दुनिया में मिथिला की पहचान जिस आत्मविश्वास के साथ बनी है, उसमें मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और योजनाबद्ध विकास की अहम भूमिका रही है. उन्होंने विशेष रुप से मिथिला हाट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि मिथिला हाट आज न केवल बिहार बल्कि देश और विदेश में मिथिला की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है. मिथिला हाट ने स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और उद्यमियों को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं और पारंपरिक कला को वैश्विक मंच तक पहुंचाया है. सभा को संबोधित करते हुए संजय कुमार झा ने कहा कि मिथिला हाट आज केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह मिथिला की आत्मा, संस्कृति और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है. इससे स्थानीय लोगों की आमदनी बढ़ी है और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. श्री झा ने पश्चिमी कोसी नहर परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना वर्ष 1970 से लंबित थी, लेकिन मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों के कारण इसे भारत सरकार के बजट में शामिल कराया गया. इस परियोजना का टेंडर हो चुका है और कार्य तेजी से प्रगति पर है. पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के पूर्ण होने से मिथिला क्षेत्र को दोहरा लाभ मिलेगा एक ओर किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा. जिससे कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. वहीं दूसरी ओर नहर के साथ विकसित होने वाली सड़कें क्षेत्र में आवागमन को सुदृढ़ करेंगी. इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा. श्री झा ने कहा कि समृद्धि यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि यह बिहार के हर क्षेत्र की संभावनाओं को पहचानने और उन्हें साकार करने का अभियान है. इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री जमीनी हकीकत से सीधे संवाद कर रहे हैं और विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बना रहे हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में मिथिला विकास और पहचान की नई ऊंचाइयों को छुएगा. इस क्षेत्र में 400 एकड़ जमीन पर उद्योग भी लगेगा. लक्ष्मीपुर चौक से बाबूबरही तक डबन लेन का होगा सड़क उन्होंने कहा कि झंझारपुर लोकसभा अंतर्गत लक्ष्मीपुर चौक से बाबूबरही तक 40 किमी मीटर तक निकलने वाली रोड को भी डबल लेन किया जाएगा. यह पथ मधेपुरा (लक्ष्मीपुर चौक)-तमुरिया-अंधराठाडी-रामपुर- भूपट्टी पथ के (भारतमाला परियोजना,एनएच-527 लक्ष्मीचौक) से प्रारंभ होकर मधुबनी-राजनागर-बाबूबरही-खुटौना पथ के 31 वे किमी में भूपट्टी चौक पर मिलती है. इसकी कुल लंबाई 39.20 किमी है. इस पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण होने से मधुबनी जिलान्तर्गत पांच प्रखंडों यथा झंझारपुर, मधेपुरा, लखनौर, अंधराठाढ़ी, बाबूबरही तथा दो अनुमंडल के साथ सीमावर्ती और तराई इलाकों का विकास एवं आमलोगों को सुगम यातायात उपलब्ध होगा। साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बलिराजगढ़, परमेश्वरी स्थान एवं प्रसिद्ध मिथिलाहाट और विषहारा स्थान जैसे पर्यटकीय स्थानों को भी बढ़ावा मिलेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel