[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर आवंटित होगी दुकानें

पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर आवंटित होगी दुकानें

0
पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर आवंटित होगी दुकानें

मधुबनी: निगम की जमीन पर मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण कराई जाएगी. मार्केट काम्प्लेक्स की दुकानें शहर के युवाओं को आवंटित की जाएगी. जिससे युवा अपना रोजगार आगे बढ़ा सकेंगे. उनकी बेरोजगारी दूर होगी. निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी. मार्केट काम्प्लेक्स के लिए निगम की जमीन चिह्नित करने के लिये एक कमेटी बनाई गई है. कमेटी निगम की जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट सौंपेगी. उसके बाद आर्किटेक्ट मॉडल तैयार कर निगम को सौंपेगी. इसके स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा. सशक्त स्थाई समिति में इस पर मुहर लगा दी है. पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दुकान का आवंटन किया जाएगा. दुकान के सामने पार्किंग की सुविधा रहेगी.

निगम को आय की उम्मीद

नगर निगम विभिन्न स्थानों पर अपने स्वामित्व के खाली पड़ी जमीन पर नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण करेगी. स्थलों पर निर्माण शुरू किया जाएगा. निगम को उम्मीद है कि इन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स से उसके खजाने में राजस्व की बढ़ोतरी होगी.

बाजारों में मिलेगी सुविधा

निगम द्वारा बनाए जाने वाले कॉम्प्लेक्स शहर में स्थिति रहेगी. नए व्यावसायिक भवन तैयार होने से बाजारों में नई दुकानें उपलब्ध हो सकेंगी. इससे ग्राहकों को लाभ मिलेगा. वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा. निगम अपने कॉम्प्लेक्स में पार्किंग का प्रावधान रखेगा. इससे बाजारों में पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध होगी. वर्तमान समय में गिलेशन मंडी, अशोक बाजार, निगम कार्यालय के पास व हॉस्पीटल के पास बने दुकानों को किराए पर लगाकर राजस्व प्राप्त कर रहा है.

कहां-कहां हैं नगर निगम की दुकानें

गिलेशन मार्केट : 149

पालिका बाजार : 26

अशोक बाजार : 20

निगम प्रधान कार्यालय के नीचे : 10

वाणिज्य कर के सामने : 10

पुराना नगर परिषद कार्यालय:

थाना चौक : 4

लोहारसारी चौक : 3

क्या कहते हैं मेयर

मेयर अरुण राय ने कहा कि नगर निगम की दुकान बन जाने से बेरोजगारों को स्वरोजगार शुरू करने का अवसर प्राप्त होगा. निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. दुकान पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर आवंटित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel