[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गैर – संचारी रोग कार्यक्रम के तहत होगी स्क्रीनिंग

Madhubani News : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गैर – संचारी रोग कार्यक्रम के तहत होगी स्क्रीनिंग

0
Madhubani News : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गैर – संचारी रोग कार्यक्रम के तहत होगी स्क्रीनिंग

मधुबनी. गैर संचारी रोग की रोकथाम व लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नयी पहल की है. इसके तहत जिले के सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) पर प्रत्येक गुरुवार को निर्धारित गैर -संचारी रोग दिवस के अन्तर्गत स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके लिए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया है. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में संचालित 389 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर यह कार्यक्रम चलाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दवा लिखे जाने के बाद संबंधित केंद्र द्वारा मरीजों को निःशुल्क दवा देने के साथ बीमारी से बचाव के लिए परामर्श के साथ जागरूक भी किया जाएगा. साथ ही जांच एवं इलाज का आंकड़ा एनसीडी पोर्टल पर तय समय में अपलोड किया जाएगा. एसीएमओ सह जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एसएन झा ने बताया कि मधुमेह एवं उक्त रक्तचाप के रोगियों को लगातार फॉलोअप के साथ दवा का सेवन आजीवन करना होता है. ऐसे में रोगियों के पास दवा का निरंतरता बनाये रखने के लिए ग्रामवार गैर -संचारी रोग के उपचार लेने वाले व्यक्तियों का लाइन -लिस्ट बनाकर प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक द्वारा पोर्टल पर अपलोड करने के बाद उसे प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को प्रत्येक गुरुवार को उपलब्ध करने का निर्देश दिया. आशा फैसिलिटेटर के माध्यम से आशा को उपलब्ध करायी जाएगी. यह पर्यावरणीय, शारीरिक, आनुवंशिक और साथ ही व्यवहार संबंधी कारकों के संयोजन के कारण होता है. गैर -संचारी रोग वह स्थिति है जो लोगों के बीच नहीं फैलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel