[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News : घोघरडीहा में छात्रों ने श्रद्धा व उल्लास से की सरस्वती पूजा

Madhubani News : घोघरडीहा में छात्रों ने श्रद्धा व उल्लास से की सरस्वती पूजा

0
Madhubani News : घोघरडीहा में छात्रों ने श्रद्धा व उल्लास से की सरस्वती पूजा

Madhubani News : घोघरडीहा.

क्षेत्र में शुक्रवार को विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ की गयी. प्रखंड के विभिन्न निजी शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में सरस्वती पूजा के लिए विशेष आयोजन किए गए. इस अवसर पर शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विद्या, बुद्धि और विवेक की कामना की. इसी क्रम में डेवढ़ स्थित अंबिका पब्लिक स्कूल परिसर में भी सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया. जहां विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पूजा में भाग लिया. पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया. जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा. विद्यालय के निदेशक विनोद सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास का संदेश देती है. उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययनशील रहने और समाज के लिए उपयोगी बनने की प्रेरणा दी.

पुलिस-प्रशासन सतर्क: शांतिपूर्ण माहौल में की गयी सरस्वती की पूजा

लखनौर /झंझारपुर :

अनुमंडल क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में की गयी. अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. पूजा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रमुख चौक-चौराहों, पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. समाचार लिखे जाने तक पूरे अनुमंडल में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है.

सरस्वती पूजा से भक्तिमय बना माहौल

बेनीपट्टी.

क्षेत्र में शुक्रवार को सरस्वती पूजा से माहौल भक्तिमय बना रहा. पूजा के दौरान बनाये गये पंडाल व उसमें स्थापित मां शारदे की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना रहा. श्रद्धालु मां सरस्वती की पूजा करने में जुटे रहे. प्रखंड के बेनीपट्टी, बेहटा, बसैठ, मेघवन, बनकट्टा, धकजरी, देवपुरा, बरहा, परजुआर, जरैल, गम्हरिया, दामोदरपुर, बेतौना, धनौजा, उच्चैठ, कछरा, अंधरी, गांगुली, कटैया, बलिया, अतरौली, परकौली, ढंगा, चंपा, बलाईन, रानीपुर, बिचखाना, जमुआरी, एकतारा, दुर्गौली, गैवीपुर, जगत, पाली, विशनपुर व नागदह सहित प्रखंड के लगभग सभी गांवों में माता हंसवाहिनी की पूजा हर्षोल्लास से की गयी. सरस्वती पूजा के लिये बने पंडाल की सजावट भी बेहद आकर्षक व मनमोहक लग रहा था. पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना करायी गई.. प्रखंड का सभी गांव ””””या देवी सर्व भूतेषू विद्या रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”””” और ””””जय मां शारदे”””” की जयघोष से गुंजायमान बना रहा. वहीं एसडीएम शारंग पाणि पांडेय, एसडीपीओ अमित कुमार, बीडीओ महेश्वर पंडित, सीओ अभिषेक आनंद, बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह और अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव सहित अन्य अधिकारी भी क्षेत्र भ्रमण कर विधि व्यवस्था कायम रखने में जूट थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel