[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी अपहृत वैद्य को पुलिस ने किया बरामद

अपहृत वैद्य को पुलिस ने किया बरामद

0
अपहृत वैद्य को पुलिस ने किया बरामद

बाबूबरही: थाना क्षेत्र के बरैल चौक से अपहृत वैद्य एवं उनके कंपाउंडर को घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने दरभंगा से बरामद किया है. यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा है कि अपहृत वैद्य की बरामदगी मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई है. अपहृत वैद्य से पूछताछ की गई. लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला. हरियाणा निवासी अपहृत वैद्य नरेश दानिया के बयान पर अज्ञात सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की दोपहर अज्ञात सात अपराधी उनके बरैल चौक स्थित लक्ष्मी महतो के मकान में चल रहे क्लिनिक में आ धमके. अपराधी मौके पर उपस्थित उनके कंपाउंडर जसविंदर को जबरन अपने कब्जे में लेकर चार चक्का वाहन पर बैठा लिया. वहीं वैद्य को होटल से खाना खाकर लौटने के क्रम में जबरन गाड़ी में बैठा लिया. फिर फुलपरास के रास्ते दरभंगा की ओर ले भागा. बताया गया है कि दोनों को अपराधी काफी देर तक इधर-उधर घुमाते हुए दरभंगा जीरो माइल पर ले जाकर छोड़ दिया. इधर क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि पैसे की लेनदेन को लेकर वैद्य एवं उनके कंपाउंड का अपहरण किया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ 2 मनोज कुमार, खजौली इंस्पेक्टर अभय कुमार अन्य पुरुष एवं महिला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel