[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी दरभंगा-फारबिसगंज डेमू ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

दरभंगा-फारबिसगंज डेमू ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

0
दरभंगा-फारबिसगंज डेमू ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train Accident News: दरभंगा से फारबिसगंज जा रही डेमू ट्रेन एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई. मधुबनी जिले में यह सनसनीखेज घटना सामने आई. ट्रेन झंझारपुर जंक्शन से खुलकर तमुरिया स्टेशन की ओर बढ़ रही थी. तभी ट्रैक पर संदिग्ध हालत में लोहे का गाटर रखा मिला. अगर ट्रेन उससे टकरा जाती तो डिरेलमेंट हो सकता था. सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी.

मालगाड़ी के बाद ट्रैक पर रखा गया गाटर

सूत्रों के अनुसार, डेमू ट्रेन गुजरने से करीब एक घंटा पहले उसी रूट से मालगाड़ी गुजरी थी. मालगाड़ी के निकलने के बाद ट्रैक पर गाटर रखा गया. इससे साजिश की आशंका गहराई है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया.

लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान

बताया जा रहा है कि लोको पायलट ने समय रहते ट्रैक पर रखी वस्तु देख ली. उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया. ट्रेन कुछ मीटर पहले ही रुक गई. इस फैसले ने बड़ा हादसा टाल दिया. यात्रियों ने राहत की सांस ली. बाद में रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर गाटर को ट्रैक से हटाया. इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

डीआरएम ने बनाई विशेष जांच टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए East Central Railway के समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ने विशेष जांच टीम गठित की है. टीम में रेल इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट और क्राइम ब्रांच के अधिकारी शामिल हैं. टीम ने जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल का मुआयना किया गया. स्टेशन मास्टर, गार्ड, लोको पायलट और लाइनमैन से पूछताछ हुई.

रेल थाना में केस दर्ज, कई हिरासत में

दरभंगा रेल थाना में मामला दर्ज किया गया है. रेल पुलिस तफ्तीश में जुटी है. संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. सहायक सुरक्षा आयुक्त ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. गाटर किस रास्ते से लाया गया, इसकी भी पड़ताल हो रही है.

Also Read: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के खाते में होली से पहले आएगी सैलरी, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

Previous article जैन मुनि का तिलैया में हुआ मंगल प्रवेश
Next article होली को लेकर शांति समिति की बैठक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel