[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी निजी मोबाइल कंपनी का टेरिफ मंहगा हुआ तो बीएसएनएल पर लोगों ने जताया भरोसा

निजी मोबाइल कंपनी का टेरिफ मंहगा हुआ तो बीएसएनएल पर लोगों ने जताया भरोसा

0
निजी मोबाइल कंपनी का टेरिफ मंहगा हुआ तो बीएसएनएल पर लोगों ने जताया भरोसा

मधुबनी. निजी मोबाइल कंपनी का टेरिफ रेट क्या बढा, बीएसएनएल की तो बल्ले बल्ले हो गयी है. उपभोक्ता न सिर्फ नये सिम धड़ल्ले से ले रहे हैं, बल्कि अपने पुराने निजी कंपनी के सिम को बीएसएनएल में पोर्ट भी कराने लगे हैं. बीएसएनएल से मिली जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में ही एक प्रमुख निजी कंपनी के रीचार्ज प्लान में बढ़ोतरी होने के बाद बीएसएनएल की ओर लोगों का झुकाव अचानक बढ़ गया है. लोगों ने बीएसएनएल पर भरोसा जताया है. अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2023 में बीएसएनएल सिम की बिक्री करीब 700 प्रति माह था. वह जुलाई माह में 25 दिन में ही करीब तीन हजार तक पहुंच गया है. जबकि दो हजार निजी कंपनी के सिम भी बीएसएनएल में कन्वर्ट( पोर्ट) हो चुका है. प्रति दिन करीब 110 सिम की हो रही बिक्री

बीएसएनएल के जिला प्रबंधक सुमन कुमार झा ने बताया कि निजी सिम कंपनी का मोबाइल टैरिफ बीएसएनल से 45 प्रतिशत तक मंहगा होने के कारण पिछले 25 दिनों में जिला के दो हज़ार मोबाइल उपभोक्ता विभिन्न निजी कंपनियों के मोबाइल को बीएसएनल में पोर्ट करा चुके हैं. जबकि इतने ही दिनों में तीन हज़ार नए सिम की बिक्री हुई है. उपभोक्ता जिला में प्रतिदिन लगभग 110 सिम विभिन्न फ्रेंचाइजी से ले रहे हैं.

बीएसएनएल के 1.75 लाख सिम धारक हैं

बीएसएनएल का सिम मुफ्त में मिलता है . प्रथम एफआरएस (फर्स्ट रिचार्ज) कम से कम 249 रुपये से शुरु होता है. जिला में लगभग 1.75 लाख बीएसएनल सिम धारक उपभोक्ता हैं. एक आंकड़े के अनुसार 20-21 में जिला में दो हज़ार सिम प्रतिमाह बिकता था. इसके बाद कोरोना काल मे यह घटकर 2021-22 में 700 से 800 प्रतिमाह पर आ गया. 2022-23 में भी 700 प्रतिमाह सिम की बिक्री होती थी. 2023-24 में भी लगभग यही आंकड़ा रहा. पर 2024- 25 में जुलाई माह में 3000 सिम की बिक्री हुआ है. जबकि उनकी कंपनी के 2000 सिम पोर्ट कर बीएसएनएल में कन्वर्ट हुआ है.

उपभोक्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए एसडीओटी से करना होगा संपर्क

बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को नेटवर्क या बीएसएनएल से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित एसडीओ से संपर्क करना होगा. इनमें मधुबनी में गौड़ी शंकर प्रसाद मोबाइल नंबर 9436744 393, बेनीपट्टी के लिए वेद प्रकाश 9431000565, जयनगर के लिए दीपक कुमार झा मोबाइल नंबर 9472900007 एवं झंझारपुर एवं फुलपरास के लिए रंजीत चौधरी के मोबाइल नंबर 9459008100 पर संपर्क करना होगा.

सात स्थानों पर लगा 4G बीटीएस टावर

जिला में 105 जगह पर 4G बीटीएस टावर लगना है. कुल सात जगह पर बीटीएस टावर लग गया है. बसैठा, खजौली, रामपट्टी, बिस्फ़ी,खुटौना, सप्ता, एवं सुक्खी में बीटीएस 4जी टावर लग गया है. शेष जगहों पर वीटीएस 4जी टावर लगने की प्रक्रिया चल रही है.बीटीएस 4G टावर टीसीएस कंपनी से निर्मित है जो नया तकनीक से सम्बद्ध है. वीटीएस टावर लग जाने के बाद नेटवर्क जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी.

पुराना सिम को 4 – जी मे करा सकते हैं अपग्रेड

टीडीएम श्री झा ने कहा कि वैसे उपभोक्ता जिन्हें बीएसएनएल का पुराना सिम है वे बीएसएनएल कार्यालय आकर या फ्रेंचाइजी के माध्यम से फ्री में अपने पुराने सिम को 4- जी नेटवर्क में अपग्रेड करा लें. ताकि फ़ास्ट नेटवर्क का लाभ मिल सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel