[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष निर्वाचन कराना प्रशासन प्राथमिकता: डीएम

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष निर्वाचन कराना प्रशासन प्राथमिकता: डीएम

0
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष निर्वाचन कराना प्रशासन प्राथमिकता: डीएम

पैक्स चुनाव को लेकर डीएम ने सभी कोषांगों के वरीय अधिकारियों व नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक मधुबनी . जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय सभा कक्ष में शुक्रवार को सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पैक्स निर्वाचन को लेकर अभी तक की तैयारी की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने मतदान एवं मतगणना के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को भी कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही और लापरवाही पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी. भय मुक्त निर्वाचन को लेकर विधि व्यवस्था कोषांग को निर्देश दिया गया कि आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर आवश्यक उपाय किए जाएं. सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही निर्वाचन को लेकर किसी भी तरह के अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध विधि समस्त सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. निर्वाचन कार्य में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण, भय मुक्त और निष्पक्ष निर्वाचन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया. किसी भी तरह की चूक पर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में ब्रजगृह की स्थापना, मत पत्र की व्यवस्था, मतदान कर्मियों को बूथ पर ले जाने की व्यवस्था, पीसीसीपी की प्रतिनियुक्ति, सभी मतदान केंद्रों पर जनरेटर एवं विद्युत की व्यवस्था, पेयजल के साथ आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में फोर्स की टैगिंग व उनकी प्रतिनियुक्ति से संबंधी निर्देश दिए गए. निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाएं. विदित हो कि पैक्स निर्वाचन पांच चरणों में होगा. पहले चरण का मतदान 26 नवंबर को, दूसरा चरण 27 नवंबर, तीसरा चरण 29 नवंबर, चौथा चरण एक दिसंबर और पांचवा चरण का 3 दिसंबर को मतदान होगा. प्रथम चरण के तहत 26 नवंबर को जिले के चार प्रखंडों रहिका, पंडौल, राजनगर एवं बाबूबरही के 25 पैक्सों के लिए 64 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. प्रथम चरण के लिए पर्याप्त संख्या में सेक्टर एवं पीसीसीपी की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रखंड स्तर और क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. बैठक में अपर समाहर्ता शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel