[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News :सरस्वती पूजनोत्सव के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए शांति समिति ने की बैठक

Madhubani News :सरस्वती पूजनोत्सव के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए शांति समिति ने की बैठक

0
Madhubani News :सरस्वती पूजनोत्सव के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए शांति समिति ने की बैठक

Madhubani News : बेनीपट्टी. स्थानीय थाना परिसर में एसडीएम शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में सरस्वती पूजनोत्सव के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें सामाजिक सौहार्द के बीच सरस्वती पूजनोत्सव मनाये जाने, उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने व डीजे साउंड का प्रयोग नही करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. इस दौरान बैठक में एसडीएम , एसडीपीओ अमित कुमार, सीओ अभिषेक आनंद व बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह सहित अन्य अधिकारियों ने कहा कि प्रशासनिक निर्देश के अनुसार सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक सौहार्द बनाये रखते हुए पूजा संपन्न कराएं. डीजे भी प्रतिबंधित है. किसी भी सूरत में डीजे का इस्तेमाल नही होगा. डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मूर्ति विसर्जन पूर्व से निर्धारित किये गये रुट चार्ट के अनुसार ही करना सुनिश्चित करेंगे. किसी भी सूरत में विधि-व्यवस्था भंग नहीं होने दिया जायेगा. अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. मौके पर मुखिया रीझन ठाकुर, आनंद कुमार झा, गुलाब साह, धर्मेंद्र साह, मो. अरमान, जय सुंदर मिश्र व मो. जुबैर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel