[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News. मेधा प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Madhubani News. मेधा प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
Madhubani News. मेधा प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Madhubani News. झंझारपुर. यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय पैटघाट लालगंज में क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अविनाश आनंद मेधा प्रोत्साहन कोष राजनगर के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में दो मेधावी छात्र-छात्राओं को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई. निर्णायक मंडल में नीतूश्री, अमर कुमार झा और एवं ज्ञान नाथ मिश्र के निर्णय के अनुसार सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता में जिले के करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्रा शामिल थे. इस बार की प्रोत्साहन राशि करण कुमार एवं रूपा कुमारी को दी गई. दोनों अभ्यर्थी को 5-5 हजार की राशि एवं प्रमाण पत्र दिया गया. मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त कोऑपरेटिव सेवा के दीनानाथ मिश्र थे. जिनके द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय पर आयोजित कार्यक्रम को देख अभिभूत हैं. यह संस्था प्रत्येक साल जिले के छात्र छात्राओं को तरक्की करने में सहायक साबित हो रहा है. बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्द्धन करने में सहयोग करती आई है. क्विज प्रतियोगिता के वरीय वर्ग में प्रथम स्थान पर वेदांत झा, द्वितीय स्थान शिवम झा और तृतीय स्थान सागर कुमार ठाकुर प्राप्त किया. जबकि कनीय वर्ग में प्रथम स्थान आदर्श कुमार झा, द्वितीय स्थान जयंत मिश्र और तृतीय आयुष कुमार झा रहे. वहीं भाषण प्रतियोगिता के वरीय वर्ग में प्रथम स्थान कृष्ण कुमार मुखिया द्वितीय कौशल कुमार झा और तृतीय स्थान पर अंबे कुमारी रहे. जबकि कनीय वर्ग में प्रथम स्थान पर ऋतु मिश्रा, द्वितीय स्थान पर रिया कुमारी, तृतीय स्थान पर संस्कृति कुमारी रहे. दोनो वर्ग में प्रथम स्थान वाले छात्र को 1000 द्वितीय 700 एवं तृतीय स्थान वाले को 500 की राशि के साथ -साथ प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया. कार्यक्रम का आयोजन व संचालन पुस्तकालय के सचिव उदयनाथ मिश्र ने किया. संचालक के रूप में केशव कुमार थे. मौके पर शैलेश आनंद, शिवशंकर श्रीनिवास, दिगम्बर कामति, अमल झा, प्रशांत मिश्र, हरिनारायण मिश्र, उमानाथ मिश्र, अनुज कुमार झा, योगेंद्र मंडल, प्रशांत मंडल, सुशांत मिश्र, शेखर झा, पृथ्वीपति कामति, श्रुति कुमारी, दिगम्बर मिश्र आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय के सचिव उदय नाथ मिश्र ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel