[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी शिक्षकों को दी गई ऑनलाइन हाजिरी बनाने की ट्रेनिंग

शिक्षकों को दी गई ऑनलाइन हाजिरी बनाने की ट्रेनिंग

0
शिक्षकों को दी गई ऑनलाइन हाजिरी बनाने की ट्रेनिंग

बिस्फी. बीआरसी भवन के सभागार में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के 55 स्कूलों के तकनीकी समझ रखने वाले एक-एक शिक्षक को ई-शिक्षा कोष एप से हाजिरी बनाने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दी गई. इसमें नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को एप से हाजिरी बनाने में आ रही विभिन्न समस्याओं को दूर करने एवं जानकारी के अभाव में विभिन्न तरह की भ्रांतियां को दूर करने का प्रयास किया गया. बीइओ विमला कुमारी व महेश पासवान ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के 219 विद्यालयों में से 55 विद्यालयों में यह समस्या आ रही थी. इसे दूर करने को लेकर प्रशिक्षण के माध्यम से लोकेशन की समस्या का समाधान किया गया है. कहा कि बिना इंटरनेट के भी ई-शिक्षा कोष एप से हाजिरी बनाई जा सकती है. कहा कि 30 जून तक सारी समस्या को दूर कर ली जानी थी. बीपीएससी शिक्षकों की समस्या को दूर करते हुए उन्हें आईडी उपलब्ध करा दिया गया है. आने वाले दिनों में बीआरसी से शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी भेजने की समस्या भी दूर हो जाएगी. अब ऑनलाइन अनुपस्थिति विवरणी तैयार होगी. इसी ऑनलाइन अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर ही शिक्षकों का पेमेंट किया जाएगा. एप से हाजिर नहीं बनाएंगे उनका पेमेंट भी रुक सकता है. बीपीएम आशुतोष कुमार ने कहा कि एप से हाजिर बनाने में सरवर की कोई समस्या नहीं है. जानकारी का अभाव में शिक्षक ऐसा सोच रहे हैं. इसके बारे में जानकारी दी गई है. लोकेशन को लेकर आ रही समस्या को दूर करने के लिए बताया कि एप पर पहले स्कूल का लोकेशन अपडेट होगा. और डीपीओ स्थापना के लाॅगिन से एप्रूव होगा. उसके बाद शिक्षक आसानी से लॉगिन कर सकेंगे. प्रखंड के 55 स्कूलों के शिक्षक इस ट्रायल में भाग लिया. कार्यालय की तकनीकी टीम ने ट्रेनिंग में आए सभी शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण दिया. कहा कि 1 जुलाई से नई पद्धति से हाजिरी बनायी जाएगी. मौके पर बीआरपी व तकनीकी टीम के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel