विशेष लोक अभियोजक के अनुसार घटना 3 मार्च 2023 की है. पीड़िता अपने घर के कमरे में सोई हुई थी. करीब 2 बजे रात में आरोपी घर में घुसकर नाबालिग के साथ गलत नीयत से दुर्व्यवहार करने लगा. इस पर पीड़िता शोर मचाने लगी. शोर मचाने पर आरोपी ने पीड़िता का मुंह बंद कर दिया. बगल के कमरे में पीड़िता के चाचा-चाची सोये हुए थी. चिल्लाने की आवाज पर जब पीड़िता के चाचा आये तो आरोपी के भागने के क्रम में सिर में चोट लग गयी. मामले को लेकर पीड़िता ने खजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
