[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी भूजल स्तर पर नजर बनाये रखें अधिकारी : डीएम

भूजल स्तर पर नजर बनाये रखें अधिकारी : डीएम

0
भूजल स्तर पर नजर बनाये रखें अधिकारी : डीएम

मधुबनी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बढ़ती गर्मी व तेज पछुआ हवा को देखते हुए अगलगी एवं संभावित हीटवेव से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन की बैठक में सभी संबंधित विभागों से तैयारी की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सतर्कता, जानकारी एवं जागरूकता से ही हम अगलगी की घटनाओं पर नियंत्रण एवं हीट वेव से बचाव कर सकते हैं. डीएम ने कहा की अगलगी की घटनाओं एवं हीट वेव से सुरक्षा के लिए लोगों को पूरी सावधानी बरतने व निर्धारित मापदंडों का पालन कराने के लिए पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसंपर्क सहित सभी संबंधित विभाग जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया कि अविलंब सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था करें. उन्होंने सभी शिक्षण संस्थाओ एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस घोल का पैकेट अनिवार्य रूप से रखने का निर्देश दिया. भीषण गर्मी पड़ने पर मनरेगा मजदूरों के काम करने के समय में भी परिवर्तन करने का निर्देश दिया. उन्होंने सिविल सर्जन को सभी सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं सहित हीट वेव प्रभावित मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया. सभी बंद पड़े चापाकलों की अविलंब मरम्मत के निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि लगातार भूजल स्तर पर नजर रखें. आवश्यकता पड़ने पर टैंकलॉरी से भी पेयजल की आपूर्ति के लिए अभी से ही व्यवस्था करने का निर्देश दिया. पशुओं के लिए पानी की कमी नहीं हो, इसके लिए भी जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया. उन्होंने अग्नि सुरक्षा को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिया. गौरतलब हो कि गर्म हवा एवम लू का काफी प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है, जो कभी-कभी घातक भी साबित हो सकता है. इस संबंध में थोड़ी सावधानी व दिशा-निर्देशो का पालन कर लू व गर्म हवाओं के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है. इसको लेकर नगर निकायों, स्वास्थ्य, पीएचईडी, शिक्षा, आईसीडीएस, जनसंपर्क विभाग को संभावित हीट वेव को लेकर सभी तैयारी कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि चापाकलों की मरम्मत के लिए प्रखंडवार मरम्मत दलों को रवाना कर दिया गया है. साथ ही प्रखंडवार दूरभाष नंबर जारी कर दिए गए हैं. भूजल स्तर पर नियमित रूप से नजर रखी जा रही है. सभी पीएचसी में इलाज की व्यवस्था की गई है. नगर निकायों को प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति को नियमित रूप से सुचारू रखें. ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके. बैठक में जिला स्तरीय कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel