[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी NEET UG Re-Exam 2026: मधुबनी में पुनर्परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, अभ्यर्थियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

NEET UG Re-Exam 2026: मधुबनी में पुनर्परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, अभ्यर्थियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

0
NEET UG Re-Exam 2026: मधुबनी में पुनर्परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, अभ्यर्थियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन
तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते उप विकास आयुक्त

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

NEET UG Re-Exam 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा रविवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा संचालन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई.

बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, विधि-व्यवस्था और कदाचार रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई.

जिले में बनाए गए हैं 8 परीक्षा केंद्र

जिला प्रशासन के अनुसार, NEET UG Re-Exam 2026 के लिए मधुबनी जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित समय के अनुसार सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी.

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी.

परीक्षा केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी

प्रशासन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, बायोमैट्रिक सत्यापन और जैमर की व्यवस्था की गई है. परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की भी निगरानी रहेगी.

जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रहेगा.

कौन-कौन सी वस्तुएं रहेंगी प्रतिबंधित

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, इयरफोन, कैमरा, हैंडबैग, पर्स, बेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नोट्स, कागज, खाद्य सामग्री और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी. किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी नजर

जिला साइबर सेल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया टीम परीक्षा से संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है.

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या तथ्यहीन सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के दिए गए निर्देश

उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह ने परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग, एडमिट कार्ड सत्यापन और बायोमैट्रिक जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने को कहा गया.

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रश्मि कुमारी, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: RTI विवाद के बाद राजस्व कर्मचारी को वाहन से कुचलने के प्रयास, चार गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel