[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी स्कूलों में कल से चलेगा प्रातः कालीन सत्र

स्कूलों में कल से चलेगा प्रातः कालीन सत्र

0
स्कूलों में कल से चलेगा प्रातः कालीन सत्र

मधुबनी. जिला में प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत विद्यालयों सहित) में ग्रीष्मावकाश के बाद प्रातः कालीन सत्र में स्कूलों का संचालन होगा. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय का शिक्षण कार्य गर्मी की छुट्टी के बाद 16 मई से 6 बजे सुबह से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है इस दौरान 10 बजे से 10:30 बजे तक बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाएगा. मध्याह्न तक शिक्षक शैक्षणिक कार्य समाप्त होने के बाद विद्यालय के कमजोर बच्चों को मिशन दक्ष के तहत विशेष कक्षाओं का संचालन करेंगे . इसके अलावे अन्य कार्य यथा कॉपी की जांच, साप्ताहिक मूल्यांकन की कॉपियों की जांच, मासिक मूल्यांकन की कॉपियों की जांच एवं पाठ टीका का निर्माण करेंगे. विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मी 1.30 बजे विद्यालय से प्रस्थान करेंगे. यह व्यवस्था 16 मई से शुरू होकर 30 जून तक प्रभावी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel